Blog

फ्री फायर गेम खेलते समय छात्र सिर के बल गिरा,अस्पताल में मौत

बिलासपुर। फ्री फायर गेम खरलते हुए पैदल जा रहे बालक अनियंत्रित होकर सिर के बल गिर गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसके दोस्तों ने घायल को उठाकर घर तक लेकर गए । परिजन ने घायल बसलक को बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां के डॉक्टरों ने सिम्स रेफर कर दिया। सिम्स में इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस मार्ग कायम कर जसनच कर रही है।

घटना चकरभाठा पुलिस ने बताया कि चकरभाठा बस्ती निवासी राहुल लखवानी ने बताया कि, उनका व्यापार है, जिसका संचालन के उसके पिता करते हैं। मंगलवार की रात राहुल अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। वो मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते घूम रहा था। इस दौरान उसने अपने भाई आदित्य लखवानी को भी मोबाइल पर फ्री फायर गेम ऑन करने के लिए बोला। तो वो भी मोबाइल पर गेम खेलते हुए बाहर निकल गया।

0 फिसल कर सिर के बल गिरा और हो गई मौत

14 साल का आदित्य लखवानी 9 वी कक्षा का छात्र था। वो अपने मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते टहल रहा था। इस दौरान गेम खेलने में इतना मशगूल हो गया कि सड़क पर चलते हुए फिसल कर गिर गया। इस हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोंट लगी। जिससे वो बेहोश पड़ा रहा। इसकी जानकारी मिलते ही राहुल व उसके दोस्तों ने उसे बिल्हा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत देखकर उसे सिम्स भेज दिया गया। सिम्स में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।

0 पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने भेजा था घर

राहुल ने बताया कि देर रात तक घूमते देखकर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें टोका। पुलिसवालों ने उन्हें देर रात तक घूमने से मना किया और घर जाने की सलाह दी। इस पर वो सभी अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में ये हादसा हो गया और आदित्य की जान चली गई।

0 गेम खेलने की लत ने ली जान

बालक को गेम खेलने की लत थी
छात्र रात में अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इस दौरान वो मोबाइल पर गेम खेल रहा था। तभी रास्ते में सड़क पर फिसलकर गिर गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। हादसे में छात्र की मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *