Blog

ओवरब्रिज के नीचे ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत,एक घायल

बिलासपुर।रतनपुर थाना क्षेत्र के ओछिनापारा ओवरब्रिज के पास मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों ग्रामीण मोटरसाइकिल से खेत की तरफ जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार शिवकुमार अपने साथी लोचन सिंह गोंड़ 70 वर्ष रामपुर पाली कोरबा के साथ बाइक सीजी 10 एवी 7834 पर सवार होकर सुबह लगभग 7 बजे खेत में फसल कटाई के लिए निकले थे। दोनों करीब 10 बजे ओछिनापारा ओवरब्रिज के नीचे पहुँचे ही थे कि तभी एक ट्रैक्टर चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने लोचन सिंह गोंड़ को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिवकुमार का इलाज अस्पताल में जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर संभवतः उस अवैध रेत परिवहन में उपयोग होने वाला वाहन हो सकता है, जो पास के सरवन देवी क्षेत्र से नदी की रेत ढोने में प्रतिदिन बड़ी संख्या में दौड़ते हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग से रोज़ सैकड़ों ट्रैक्टर तेज गति से गुज़रते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
फिलहाल सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *