Blog

बगदेवा और चेपा के बीच सडक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से ऊंट की हुई मौत

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

बिलासपुर । कटघोरा एनएच 130 हाईवे रोड में बगदेवा और चेपा के बीच सडक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से ऊंट की मौत हो गई।
लेकिन इतना बड़ा ऊंट वाहन चालक को कैसे नहीं दिखा, यह सोचने वाली बात है।

बता दे  कि कुछ दिन पहले जंगल में विचरण कर रहे इस ऊंट को नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप के पहल से जंगल के गड्ढे में फंसे दलदल से बचाया गया था
मिली जानकारी के अनुसार,जंगल से भटक कर यह ऊंट सड़क पार कर रहा था जिसे अज्ञात ट्रेलर ने ठोकर मार दी और ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रेलर चालक ट्रेलर को लेकर फरार हो गया
रात की हुई घटना के बाद भी अभी तक ऊंट को हाईवे से हटाया नहीं गया है हाईवे पेट्रोलिंग की लापरवाही से कोई और भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है ।वैसे भी सड़क पर मवेशियों के चलते रोज हादसे हो रहे हैं जिसमें कभी मवेशियों की तो कभी आम लोगों की जान जा रही है
वहीं पुलिस अमला इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर बैठे मवेशियों के गले पर रेडियम पट्टी भी बांध रही है।

*पुलिस बोले,सीसीटीवी से की जा रही जांच*

रत्नपुर पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में हुई ऊंट की मौत पर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी निकाले जा रहे है ।लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने  वाले ड्राइवर के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *