Blog

बच्चों के साथ गुमशुदा महिलाओं को मुंगेली पुलिस ने किया बरामद

अलग-अलग गुम इंसान को सुरक्षित वापस लाने मिली बड़ी सफलता

मुंगेली मे दर्ज विभिन्न गुम इंसान महिलाएं अपने बच्चों को भी अपने साथ लेकर गये थे

बिलासपुर। मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल में जिले के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को गुम इंसान व अपहरण के प्रकरणों में तत्काल निराकरण कर खोजबीन करने के लिए निर्देश दिया गया है।

प्रार्थी चन्द्र कुमार साहू पिता नकुल साहू उम्र 33 साल निवासी शिक्षक नगर सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पत्नी भगवती साहू उम्र 32 साल अपने 2 बच्चे लड़का एवं लड़की को लेकर बिना बताये घर से चली गयी है।आसपास एवं रिश्तेदारी में पता किया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने गुम इंसान कायम कर जांच में लिया । उक्त घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल को अवगत कराया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गुम महिला की शीघ्र खोजबीन करने के लिए मुंगेली थाना की विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि जलांधर (पंजाब) में उक्त महिला अपने बच्चो के साथ है।पुलिस ने टीम भेजकर भेजकर गुम महिला भगवती साहू को उसके 2 बच्चे लडका एवं लड़की सकुशल मुंगेली लाया गया तथा उसके परिजन चन्द्र कुमार साहू को सौपा गया।
इसी प्रार्थी सुरेश कुमार साहू पिता रामदयाल साहू उम्र 34 साल टिंगीपुर चमारी की पत्नी लता बाई साहू उम्र 33 साल एवं 5 वर्षीय पुत्र को लेकर बिना बताये घर से कहीं चली गई है।पुलिस ने लता बाई साहू को उसके 5 वर्षीय पुत्र सहित 2 घण्टे के भीतर पता तलाश कर बरामद कर परिजन को सौपा दिया। इसी तरह प्रार्थी दीपक बघेल पिता दिलबोध बघेल उम्र 33 वर्ष चिल्फी घाटी ने अपनी पत्नी करूणा बघेल एवं 4 माह के बच्ची के साथ अपने ससुराल नुनियाकछार से अपने घर ग्राम चिल्फी घाटी कबीरधाम जाने बस स्टैण्ड पहुंचकर बस स्टाप मुंगेली में बस निकलने का इंतजार कर रहे थे, उसी दौरान प्रार्थी के पत्नी करूणा बघेल अपनी 9 माह की बच्ची को लेकर बाथरूम जाने के बहाने से निकली और उसके बाद गायब हो गई। पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू की
जिसमे पुलिस ने मात्र 2 घंटे ही महिला को बच्ची के साथ बरामद कर लिया और परिजनों को सौंप दिया।

एसपी बोले,गायब और गुम हुई महिलाओं और बच्चो की खोजबीन करके परिजनो को सौंपने का काम जारी

एसपी भोजराम पटेल का कहना है कि गायब और गुम हुई महिलाएं,बच्चे और बुजुर्गो कि खोजबीन करके परिजनों को सौंपा जा रहा है।इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।ताकि पुलिस गायब हुए लोगो को खोजकर उनके परिजनों को सौंप सके।

एसपी की आमजनों से अपील

एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि आमजनों से अपील की जा रही है। कि किसी भी तरह के भ्रामक खबरों पर ध्यान न दे।बल्कि अपने घर के लोगो पर विशेष ध्यान दे।ताकि कोई गुम न हो।और अगर ऐसी कोई घटना होती है तो पुलिस थाना में तुरंत सूचना दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *