Blog

बच्चो से मारपीट व बैड टच करने वाला शिक्षक निलम्बित

पाइप से पिटाई और बैड टच,गंभीर आरोपों में शिक्षक पर त्वरित कार्रवाई…

बिलासपुर ।सरकारी प्राथमिक शाला बेलसरी, तखतपुर में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी संदीप कुमार धृतलहरे को गंभीर आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।शिक्षक पर आरोप है कि वह बच्चों को प्लास्टिक के पाइप से मारता-पीटता था और छात्राओं के साथ बैड टच करता था। यह शिकायत खुद बच्चों और उनके पालकों ने स्कूल प्राचार्य और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी थी। मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी विजय तांडे ने तुरंत जांच के आदेश दिए।जांच टीम जब स्कूल पहुंची और बच्चों से बात की, तो पूरा मामला साफ हो गया। बच्चों ने बताया कि शिक्षक संदीप कुमार न सिर्फ मारपीट करता था, बल्कि लड़कियों के साथ अनुचित हरकतें भी करता था। जांच अधिकारी ने इसे बेहद शर्मनाक, अमर्यादित और शिक्षक की गरिमा के खिलाफ माना।जांच रिपोर्ट के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन का दोषी पाते हुए तत्काल निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तखतपुर बीईओ कार्यालय रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *