Blog

बड़े तेवड़ा चर्च के लीडर ने किया मूल धर्म में वापसी, ईसाई समुदाय पर लगाए गंभीर आरोप

गांव में हिंसा भड़काने का आरोप, कई परिवारों ने जताई मूल धर्म में लौटने की इच्छा

कांकेर। जिले के बड़े तेवड़ा गांव से धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आई है। बड़े तेवड़ा चर्च के एक प्रमुख लीडर ने ईसाई धर्म त्याग कर अपने मूल धर्म में वापसी की है। यह धर्म वापसी शहर के प्रसिद्ध शीतला मंदिर में सर्व समाज के नेताओं की मौजूदगी में कराई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।धर्म वापसी करने वाले चर्च लीडर ने ईसाई समुदाय के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था और इसका विरोध करने पर हिंसा भड़काने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ईसाई धर्म से जुड़े कुछ लोगों ने गांव के सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का काम किया है। साथ ही गांव के सरपंच समेत कई लोगों पर नामजद आरोप लगाए गए हैं।इस मौके पर यह भी दावा किया गया कि बड़े तेवड़ा गांव के कई परिवार अपने मूल धर्म में वापसी करना चाहते हैं, लेकिन डर और दबाव के कारण अब तक खुलकर सामने नहीं आ पा रहे थे। धर्म वापसी कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गांव में शांति और भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी तरह की जबरन गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।गौरतलब है कि बड़े तेवड़ा गांव में बीते सप्ताह धर्म को लेकर हिंसा की घटना सामने आई थी, जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन की नजर पूरे मामले पर बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है और आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *