Blog

बढ़ती गर्मी से वन्य प्राणियों पर संकटबचाव के लिए अलर्ट जारी….

मौसम का बदलता मिजाज,जंगल के बेजुबानों की बढ़ी मुश्किलें…

पानी और छांव की तलाश में भटकते वन्य जीव, मदद की जरूरत….

बिलासपुर।बदलते मौसम का असर अब सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रहा बल्कि वन्य प्राणियों की जिंदगी पर भी इसका गहरा प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। बढ़ती गर्मी और तेज धूप ने जंगलों में रहने वाले जीवों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।पशु चिकित्सकों के मुताबिक, गर्मी के मौसम में वन्य प्राणियों को खास देखभाल की जरूरत होती है। तेज तापमान के कारण उन्हें छायादार जगह और स्वच्छ पानी की बेहद जरूरत होती है। पानी की कमी और गर्म हवाएं उनके स्वास्थ्य पर सीधा असर डालती हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय यदि वन्य जीवों को जरूरी दवाएं, खासकर किडनी से जुड़ी देखभाल समय-समय पर दी जाए, तो उन्हें आने वाले मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाया जा सकता है। क्योंकि बारिश के मौसम में संक्रमण और रोगों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।यही वजह है कि पशु चिकित्सकों ने वन विभाग और पशु प्रेमियों से अपील की है कि वे आगे आकर इन बेजुबानों की मदद करेंजंगलों और आसपास के इलाकों में पानी और छांव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।अगर समय रहते सावधानी बरती जाए तो न सिर्फ इन वन्य प्राणियों को बीमारियों से बचाया जा सकता है बल्कि उनकी जिंदगी भी सुरक्षित की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *