गनियारी में धर्मांतरण का लगा गंभीर आरोप
डगलस मेमोरियल स्कूल की शिकायत
प्रशासन ने शुरू की जांच
बिलासपुर।बेलटुकरी-गनियारी में संचालित डगलस मेमोरियल ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित स्कूल के द्वारा धर्मान्तरण कराये जाने की शिकायत एक पत्र के माध्यम से कलेक्टर बिलासपुर से किया गया है।कलेक्टर बिलासपुर से शिकायत पर जांच के लिए एसडीएम तखतपुर को भेजा गया है।शिकायतकर्ता गनियारी निवासी रतनेश तिवारी ने कड़े शब्दों में लिखा है कि ईसाई मिशनरी संस्थानों के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में धर्मान्तरण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिला मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर तखतपुर विधानसभा के ग्राम बेलटुकरी में स्थित है बिलासपुर कोटा मुख्य मार्ग गनियारी से लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार इस गांव में डगलस मेमोरियल ईसाई मिशनरी संस्थान के द्वारा कन्या एवं बालक छात्रवास एव स्कूल चलाया जाता है। छात्रवास में शत प्रतिशत ऊराव जाति के आदिवासी बच्चों को अन्य क्षेत्र से लाकर यहाँ रखा जाता है। आरोप में यह भी कहा गया की यहां पर इन बच्चों को ईसाई धर्म कि शिक्षा दी जाती है।पास्टर ट्रेनिंग हेतु देश के विभिन्न स्थानों में भेजा जाता है।और पास्टर बनने के बाद इन्हें देश के विभिन्न आदिवासी क्षेत्रों में धर्मान्तरण के कार्य के लिए भेजा जाता है। ईसाई मिशनरी संस्थान डगलस मेमोरियल के संचालक डा० हेनरी हैं। इनका अस्पताल, शेफर स्कूल के पास मुंगेली रोड बिलासपुर में स्थित है। डगलस मेमोरियल संस्थान के पास विदेशों से धर्मान्तरण के नाम से करोडो रूपया आता है। जानकारी के अनुसार इनका कनेक्शन दमोह के करीबी रिश्तेदार डॉ अजय लाल जो मध्य प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर बहुत बड़ा नाम है बड़े अपराध में संलिप्त है । उनके नेतृत्व में विदेशी सहायता की राशि को गरीब बच्चों के शिक्षा एवं चिकित्सा को आधार बना कर शासन को गुमराह किया जाता है।भोले भाले आदिवासियों को अपने चंगुल में फंसा कर इनकी शिक्षा के नाम पर विदेशों से करोड़ो का फण्ड एकत्रित कर डा० हेनरी अपना धर्मान्तरण का व्यवसाय चलाते है । तखतपुर कें ग्राम बेलटुकरी में एक चिकित्सालय बना कर रखा है। जहां किसी भी प्रकार की चिकित्सा की सुविधा ग्रामीणों को नहीं मिलती, सिर्फ चिकित्सा सेवा के नाम से विदेशों से करोड़ों रूपए प्राप्त करने के आरोप से भरे शिकायत है। वही इनके संस्थानों में विदेशी मिशनरी नियमित रूप से आते हैं और बच्चों को बाईबल से शिक्षा देते है। शिकायत में यह भी लिखा गया है कि डा० हेनरी ने 18 वर्ष पहले जब अपना इसाई मिशनरी संस्थान की स्थापना की है तब से आज तक कितनी राशि विदेशों से प्राप्त की है। उसका व्यौरा नहीं दिया गया और ना तो शासन के द्वारा ऑडिट किया जा रहा विदेशों से प्राप्त सहायता राशि किस मद में खर्च की गई। डा० हेनरी एवं परिवार की समस्त चल एवं अचल संपति की जांच ईडी से कराई जाए और संपति एवं जमा राशि का मिलान इ-कम टेक्स से कराएं जिसमें घोषित एवं अघोषित संपति का विवरण प्राप्त हो सके।
डगलस मेमोरियल को तत्काल बंद कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग
बेलटुकरी, गनियारी जिला बिलासपुर में स्थित डगलस मेमोरियल को तत्काल बंद करा कर दोषियों को गिरफ्तार करने की बात कही गई वही अगर स्कूल के नये सत्र को अनुमति दी गई तो डगलस स्कूल को कब्जे में लेकर वहां सनातन संस्थान की स्थापना बजरंगीयों के द्वारा की जायेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। मांग है कि डगलस संस्था तुरंत बंद हो वही डा० हेनरी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई ।सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार अन्य क्षेत्रों से लाए उराव जाति के ग़रीब निर्धन बच्चे शामिल है जिनसे 1 हज़ार सालाना फ़ीस लेने का दिखावा किया जाता है।
नायब तहसीलदार बोली,जांच की गई है अधिकारियों को रिपोर्ट दिया गया है
नायब तहसीलदार गनियारी श्रद्धा सिंह ने बताया की वरिष्ठ अधिकारी के आदेशानुसार गोपनीय जांच की गई है वे पूरी जानकारी देने में अभी असमर्थ है।