बर्खास्त एनएचएम कर्मचारियों की बहाली और उनकी मांगों के समर्थन में आज आप देगी स्वास्थ्य सचिव को प्रदेशव्यापी ज्ञापन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त 2025 से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों द्वारा अपनी 10 मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल और 16000 कर्मचारियों के सामूहिक इस्तीफा पर सरकार द्वारा अनदेखी पर आम आदमी पार्टी द्वारा कल 8 सितंबर को प्रदेश व्यापी ज्ञापन दिया जाएगा।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला ने बताया कि हड़ताली 25 कर्मचारियों को बर्खास्त करना सरकार द्वारा कर्मचारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि 100 दिन के अंदर एक कमेटी बनाकर सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों का नियमितीकरण करेंगे लेकिन आज भाजपा अपने वादे से मुकर रही है? हड़ताल से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई हैं और मरीजों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि NHM कर्मचारियों की सेवा अत्यंत जरुरी सेवाओं में से एक है और कर्मचारी अपने नियमितीकरण की मांग कर रहें हैं। वैसे भी छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था अत्यंत लचर है सरकार उनकी मांग मानने की बजाय उनको सेवा से पृथक कर रही है यह सरकार की छत्तीसगढ़ की जनता के स्वास्थ्य के प्रति असंवेदनशीलता है?
प्रियंका ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एनएचएम कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है उनके नियमितीकरण पर सरकार का कहना है कि नियति कारण केंद्र सरकार करेगी जबकि नियमितीकरण राज्य सरकार के हाथ में है। अगर नहीं तो इसका मतलब हुआ कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों के नियमितीकरण सम्बन्ध में जानबूझकर झूठ बोला था?
जिला अध्यक्ष ग्रामीण खगेश चंद्राकर ने बोला कि आम आदमी पार्टी एनएचएम कर्मचारियों के साथ है और सरकार से मांग करती है कि बर्खास्त 25 एनएचएम कर्मचारियों की बहाली की जाये और कार्य नहीं वेतन नहीं सिद्धांत की बजाय सभी हड़ताली कर्मचारियों को हड़ताल अवधी का भी पूरा वेतन दिया जाये और यदि सरकार जल्द ही मांगों को पूरा नहीं करती है तो आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी और स्वास्थ्य मंत्री के बंगले का घेराव करेगी।