Blog

बर्जेस अंग्रेजी शाला के अकुल सोनी ने जेईई मेंस में 99.84 पर्सेंटाइल हासिल कर संभाग में प्रथम स्थान पाया

472वीं ऑल इंडिया रैंक के साथ अकुल ने रचा कीर्तिमान, शाला में हुआ सम्मान समारोह

बिलासपुर। बर्जेस इंग्लिश स्कूल के छात्र अकुल सोनी ने जेईई मेंस परीक्षा में 99.84 पर्सेंटाइल हासिल कर अखिल भारतीय स्तर पर 472वीं रैंक प्राप्त की है। इस शानदार उपलब्धि से अकुल ने न केवल अपने विद्यालय का, बल्कि पूरे शहर और संभाग का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर विद्यालय में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के सचिव श्री जयदीप रॉबिन्सन ने अकुल का सम्मान करते हुए कहा, “बर्जेस स्कूल के छात्र निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। हमें गर्व है कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी हमारे संस्थान का हिस्सा हैं। विद्यालय परिवार सदैव ऐसे छात्रों को हरसंभव सहयोग देता है।”

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निशिता हंसा दास ने भी अकुल की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “अकुल कक्षा एक से ही हमारे विद्यालय का छात्र रहा है। उसकी मेहनत, अनुशासन और लगन ने आज उसे इस ऊँचाई तक पहुँचाया है। हमारे शिक्षकगण भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।”

सम्मान समारोह के दौरान अकुल सोनी को शाल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अकुल ने अपने सभी शिक्षकों, विद्यालय और अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, “बिना गुरु के कोई भी उपलब्धि संभव नहीं। मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे इतनी समर्पित शिक्षकों से मार्गदर्शन मिला। जो विद्यार्थी इस विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, वे निश्चित ही एक सशक्त आधार पर खड़े हैं—बस मेहनत जारी रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *