बर्जेस इंग्लिश स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया संविधान दिवस

बिलासपुर। बर्जेस इंग्लिश स्कूल में संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष सभा में भारत के संविधान, उसके महत्व और नागरिकों के मूलभूत कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती निशिता हंसा दास ने कहा कि संविधान हमें केवल हमारे अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्यों और जीवन के आदर्श मूल्यों के बारे में भी मार्गदर्शन देता है। भारतीय संविधान अखंड भारत की मजबूत नींव है, जहाँ सभी वर्गों के लोग स्वतंत्रता और सद्भाव के साथ रहते हैं।

सभा के दौरान छात्रों के बीच संविधान आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न पोस्टरों और मॉडल्स के माध्यम से संविधान की विशेषताओं, अनुच्छेदों और मूल्यों का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के संचालन और रूपरेखा निर्माण में विद्यालय की शिक्षिकाओं—आर.एम. नायडू, एफ. बैपटिस्ट, व्ही.ओ. कोनर, पी. थॉम्पसन, नंदिता पोपट और रीमा मसीह—का विशेष योगदान रहा।
समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को संविधान की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम ने बच्चों में संविधान के प्रति जागरूकता, संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान तथा राष्ट्रप्रेम की भावना को और सशक्त किया।