Blog

बाइक सवार दो युवक की पेड़ मे टकराने से हुई मौत

बिलासपुर।कोटा के तेलीमोड़ के पास एक ही बाइक में सवार दो युवक की पेड़ मे टकराने से मौत हो गई।
मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच करने में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर मुख्य मार्ग के अमने तेली मोड़ के पास दो युवक एक ही बाइक पर सवार होकर ग्राम पीपरतराई से कोटा की तरफ जा रहे थे।इसी बीच अचानक अंधा मोड़ होने की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक सीधे एक पेड़ मे जा टकराई ।राहगीरों की मदद से दोनों युवकों क़ो कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ से डॉक्टर ने प्रकाश लहरे पिता कमल लहरे उम्र 21 वर्ष ग्राम गाड़ापारा लालपुर लोरमी और आयुष अनंत पिता अस्वनी अनंत उम्र 16 वर्ष ग्राम पीपरतराई निवासी की सिर मे गंभीर चोट लगने की वजह से दोनों युवको की मौत हो गई।इस घटना की सुचना कोटा पुलिस को दी गई फिलहाल दोनों शव की पोस्टमार्टम क़र परिजनों को सौप दिया गया हैं। मामले में कोटा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *