Blog

बाइक सवार से मारपीट कर शराब के लिए पैसे मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।मोपका चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक सवार से मारपीट कर शराब पीने के लिए पैसे मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में तुषार उर्फ लक्की यादव, प्रहलाद यादव व सूरज साहू शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मोपका चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रार्थी उमेद राम साहू चिंगराजपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि लगभग 10:30 बजे नगौई उरेहापारा से अपनी मोटर साइकल से वापस आ रहा था ग्राम बिजोर के पास तीन लड़के प्रहलाद यादव,सूरज साहू , लक्की यादव उसको जबरन रोके और गाली देते हुए डंडे से मारपीट कर शराब पीने के लिए पैसे की मांग किए मारपीट में प्रार्थी के बाए हाथ में चोट सूजन आई। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।उसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले की जांच करते हुए आसपास के लोगो से पूछताछ की । जिसमें तुषार उर्फ लक्की यादव पिता कृष्ण कुमार यादव उम्र 20वर्ष रामायण चौक बहतराई सरकंडा,प्रहलाद यादव पिता बिसराम यादव उम्र 18वर्ष रामायण चौक बहतराई और सूरज साहू पिता जनक राम साहू उम्र 21वर्ष रामायण चौक बहतराई चौक सरकंडा को घेराबंदी कर पकड़ा गया । जिनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल,डंडा को जप्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *