बारात मे चाकू मारकर हत्या करने वाले 5 आरोपियो के साथ एक नाबालिग गिरफ्तार….SP बोले,अपराध करने वालो हो जाओ सावधान…गुंडागर्दी नहीं चलेगी

मुंगेली पुलिस ने 4 आरोपी को भेजा जेल एवं 1 विधि से संघर्षरत बालक बाल संप्रेक्षण गृह दाखिल
बिलासपुर। मुंगेली ।
अंधेरे में आपस में विवाद करने वाले युवकों को छुड़ाने गए बाराती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।चाकू से मौत के घाट उतारने वाले 5 आरोपियों समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पथरिया पुलिस ने बताया कि डाड़गांव
में रहने वाला प्रार्थी घनश्याम साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम करीब 7 बजे ग्राम डांडगांव से अपने चाचा सालिक राम साहू के लड़के कोमल साहू की शादी में बारात में शामिल होने रावणभाठा के दिनेश साहू के घर आए हुए थे।बारात में परिवार के बाकी सदस्य लोग भी लोग भी आये थे। जिसमे प्रार्थी का भतीजा टिकेन्द्र साहू भी शामिल होने आया हुआ था, रात्रि करीब 11.30 बजे बारात में टिकेन्द्र साहू अपने दोस्त धमेन्द्र साहू, संजू साहू, मनोज साहू के साथ धुमाल में डांस कर रहा था, इसी दौरान अंधेरे में कुछ लड़के आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे।जिसे देखकर भतीजा टिकेन्द्र साहू बीच बचाव करने गया ।इसी बीच किसी अज्ञात आरोपी ने चाकू से टिकेन्द्र साहू उम्र 17 वर्ष के पेट में ताबड़तोड़ हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया।लहूलुहान अवस्था में देखकर उसके दोस्तो ने इलाज के लिए मुंगेली के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराए,घटना की सूचना पाकर सभी लोग रात करीब 1 बजे मुंगेली अस्पताल पहुंचे और पूछताछ में डांक्टर ने पेट में चाकू से चोंट होना बताए।जिंदगी और मौत से जूझते हुए भतीजा टिकेन्द्र का ईलाज के दौरान मौत हो गई। हत्या के मामले में।पुलिस ने अपराध कायम कर जांच में लिया और आरोपियों कि गिरफ्तारी शुरू की।

जिसमे चार आरोपियों को पकड़ा गया जांच मे खुलासा हुआ को इसमें एक नाबालिग भी शामिल रहा।पुलिस ने उसे भी घर से गिरफ्तार की और पूछताछ की।जिन्होने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया गया है।
एसपी बोले,चाकू मारने वाले आरोपियों को करे गिरफ्तार
प्रकरण की गभीरता को देखते हुये मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। इसी क्रम में एएसपी सुश्री नवनीत कौर छाबडा व एसडीओपी मंयक तिवारी के मार्गदर्शन मे सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस की टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की लगातार खोजबीन की गई । पुलिस ने घटनास्थल मे मौजुद परिजनों और का बयान लिया और मुखबिर की सूचना पर आरोपी करन साहू पिता उमन साहू उम्र 27 वर्ष निवासी डाड़गांव,राहुल सोनकर पिता बड़कू उर्फ जलेश्वर सोनकर उम्र 21 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड सांचीपुरम मुंगेली, शुभम साहू पिता जीवन साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ठक्कर बाबा वार्ड मुंगेली और नरोत्तम भास्कर पिता समारू राम भास्कर उम्र 22 वर्ष निवासी लिलवाकापा गिरफ्तार किया गया एवं इसी मामले में शामिल नाबालिग बालक को
भी गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों को पकड़ने में इनकी भूमिका सराहनीय रही
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक उप निरी जी.एस. यादव थाना प्रभारी मुंगेली, सउनि मुधकर रात्रे, प्र.आर. मनोज ठाकुर, चन्द्र कुमार ध्रुव, भुवन चतुर्वेदी, आर. टेकसिंह साहू, योगेश यादव, अजय चन्द्राकर, राहुल ठाकुर, रवि श्रीवास, रवि डाहिरे, मनोज टण्डन की अहम भूमिका रही।