Blog

बारिश के चलते सीएम के प्रोटोकॉल में हुआ बदलाव, गृहग्राम में रुके मुख्यमंत्री

जशपुर। सीएम विष्णु देव साय के प्रोटोकॉल में आज अचानक बदलाव हुआ। मुख्यमंत्री जशपुर में थे। यहां से आज उन्हें राजधानी रायपुर जाना था। पर मौसम में खराबी के कारण उनका रायपुर जाना रद्द हो गया।

मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया में प्रवास किया हुआ था। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले थे। पर अचानक शुरू हुई तेज बारिश के चलते उन्हें अपना रायपुर का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया में ही रुक गए। उनका प्रोटोकॉल भी बदल दिया गया।

पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश से जशपुर समेत पूरे सरगुजा संभाग के नदी नाले उफान पर हैं। मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। कई गांवों का संपर्क टूट गया है। बलरामपुर रामानुजगंज जिले में चरचरी से रघुनाथ नगर जाने वाले मार्ग में पड़ने वाले बरन नदी में बना रपटा भी टूट गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *