बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा पहुंची समाजसेवी के घर…..बोली,बाल श्रमिक अपराध है,इसे रोकने के लिए चलाए अभियान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा अपने एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंची जहां पर उन्होंने शांता फाउंडेशन के फ़ाउंडर नीरज गेमनानी के निज निवास पहुंचकर मुलाकात की जहां शांता फाउंडेशन के संस्थापक नीरज गेमनानी ने अपने संस्था के सभी सदस्यों का परिचय आयोग के अध्यक्ष से कराया इस दौरान इस मुलाकात में आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि हमारे आसपास जितने भी बाल श्रमिक हैं या बाल विवाह होते हैं या बच्चे जो नशे की गिरफ्त में है उन सब पर कार्य करके हमें अपने आसपास के वातावरण को सुधारना है हालांकि यह परिवर्तन त्वरित नहीं होगा परंतु प्रयास से यह संभव है आयोग के अध्यक्ष ने सभी को धन्यवाद कहा कि आपने इतने आत्मीयता से मेरा स्वागत किया और मैं भी चाहती हूं कि हम राज्य बाल संरक्षण आयोग के जो नियम है उसके तहत कार्य करके समाज में एक स्वस्थ संदेश दे इस अवसर पर श्रीमती शांता गेमनानी,सृष्टि सिंह,सरिता शर्मा,मीना विश्वकर्मा,अनीता तिवारी,नेहा आहुजा,चंचल सलूजा,डॉ संतोष गेमनानी,प्रकाश पंजवानी,राजा गंगवानी,जय प्रकाश तिवारी,मेघा माखीजा उपस्थित रहे