बिजली कंपनी का करंट एक्शन एक साथ 796 कनेक्शन काटे….एक्शन मोड में बिजली विभाग,बकाया बिल नहीं,तो बिजली नहीं….
बिलासपुर । बिजली कंपनी ने बकायादारों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सबसे तेज़ कार्रवाई की है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद कंपनी ने वसूली का स्मार्ट तरीका अपनाया… और देखते ही देखते शहर से लेकर ब्लॉक तक हड़कंप मच गया।
सोमवार सुबह ठीक 10 बजे ओएंडएम सर्किल के बिलासपुर, मुंगेली और पेण्ड्रा तीनों डिवीज़न में एक साथ 796 बकायादारों के कनेक्शन जीपीएस से सीधे रायपुर स्थित स्मार्ट सर्वर रूम से काट दिए गए।ना नोटिस का झंझट… ना घर-घर टीम भेजने की जरूरत।जैसे ही बिजली गुल हुई घरों और दुकानों में हड़कंप मच गया। बकायादार सीधे बिजली ऑफिस पहुंचने लगे।कंपनी की कार्रवाई का असर भी तुरंत दिखा।एक ही दिन में 260 उपभोक्ता ऑफिस पहुंचे और मौके पर ही बकाया बिल जमा कर दिया। फिर उनके कनेक्शन दोबारा जोड़ दिए गए।
पहले ही दिन कंपनी के खाते में 28 लाख रुपए की वसूली हुई।अधिकारियों का कहना है।पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर की जगह लगाए गए स्मार्ट मीटर जीपीएस से ऑपरेट होते हैं। ये मीटर रीडिंग खुद भेजते हैं।छेड़छाड़ पर अलर्ट देते है। और खपत कम होने पर भी चेतावनी देते हैं। आगे चलकर इन्हें प्री-पेड मीटर में बदलने की भी तैयारी है, ताकि बकाया की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाए
कनेक्शन काटने से पहले कंपनी ने बकायादारों को तीन दिन तक लगातार एसएमएस भेजकर बिल जमा करने की अपील की थी।
लेकिन चेतावनी के बाद भी भुगतान नहीं करने वालों के कनेक्शन काटे गए।कंपनी ने साफ कहा है।अब ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
बिना भुगतान कनेक्शन जोड़ने की कोशिश पर एफआईआर
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बिना भुगतान कनेक्शन जोड़ने की कोशिश पर पुलिस एफआईआर तक दर्ज कराई जाएगी।
यानी साफ है।स्मार्ट मीटर के साथ बिजली कंपनी भी स्मार्ट हो गई है…और बकाया बिलों पर अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
बिलासपुर से पेंड्रा तक बिजली विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बिजली विभाग अब बकाया वसूल करने में एक भी पीछे नहीं है।बल्कि अब सूची तैयार करके ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।इसके साथ ही बकाया जमा नहीं करने वालो के बिजली कनेक्शन काट रही है।यही कारण है कि बिलासपुर से लेकर पेंड्रा तक अभियान चलाकर पूरी तरह से वसूली अभियान चलाया जा रहा है।
वर्जन
बिजली बिल बकाया जमा नहीं करने वालो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।और इसके साथ ही जमा नहीं करने वाले और चोरी से कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफएफआईआर दर्ज की जाएगी।
एसके जांगड़े
अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग