Blog

बिना नंबर प्लेट अब नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, पुलिस की सख्त कार्रवाई शुरू

यातायात सुधार और अपराध पर लगाम के लिए बिलासपुर में नया नियम लागू

बिलासपुर । अब नियम तोड़कर वाहन चलाना आसान नहीं रहेगा। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। अब ऐसे वाहन चालकों को पेट्रोल पंपों पर भी राहत नहीं मिलेगी और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ सकता है।

दरअसल बिलासपुर में बढ़ती ट्रैफिक अव्यवस्था और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के निर्देश पर जिले भर के पेट्रोल और डीजल पंप संचालकों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में साफ तौर पर निर्देश दिए गए कि जिन वाहनों में नंबर प्लेट नहीं लगी होगी, उन्हें किसी भी हालत में पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और इसके पालन को लेकर सख्त निगरानी रखी जाएगी।एडिशनल एसपी ट्रेफिक रामगोपाल करियारे का कहना है कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहन अक्सर आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होते हैं। ऐसे मामलों में आरोपियों की पहचान करना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे जांच प्रभावित होती है। इस फैसले से अपराधियों पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को भी सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि वे इस नियम का उल्लंघन करते पाए गए, तो उनके खिलाफ संबंधित थाना और कंट्रोल रूम के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में वैध नंबर प्लेट जरूर लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।

वर्जन
बिना नम्बर गाड़ियों में पेट्रोल डीजल नहीं दिया जायेगा।इसके लिए पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देशित किया गया है।

रामगोपाल करियारे, एएसपी ट्रैफिक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *