महिला कांग्रेस की पूर्व शहर अध्यक्ष सीमा,आईटी सेल राहुल और लल्ला सोनी पर गिरी गाज….पार्टी से 6 साल के लिए हुए निष्कासित…. कांग्रेस कमेटी ने जारी किया आदेश….मचा हड़कंप

कांग्रेस में भीतरघात
और विरोध में काम करने वालो के खिलाफ
कार्रवाई जारी
बिलासपुर। शहर ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष विजय पांडेय को आज वार्ड 35 नागोराव शेष नगर से कांग्रेस प्रत्याशी आदेश पांडेय का शिकायत पत्र प्राप्त हुआ ,
पत्र में आदेश पांडेय ने वार्ड 35 नागोराव शेष नगर के कांग्रेसी पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष ( शहर) सीमा पांडेय,आईटी सेल राहुल ठाकुर, आईटी सेल के लल्ला सोनी ने चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के विरुद्ध प्रचार –प्रसार कर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया, जिससे चुनाव में कांग्रेस को नुकसान हो सकता है ,अतः उचित कार्यवाही करें ।
इस पत्र के आधार पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडेय ने श्रीमती सीमा पांडेय,राहुल ठाकुर एवं लल्ला सोनी के ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए,तत्काल इन्हें 6 वर्षो के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्काषित किया है।