बिना सूचना के राशि आहरण करने की शिकायत कलेक्टर से
पीड़ित ने जांच करके कार्रवाई की मांग की
बिलासपुर। मुंगेली।
जिले के संकुल केंद्र में उन्हें बिना किसी सूचना के राशि आहरण करने का मामला सामने आया है । जिसमें सात संकुल समन्वयक द्वारा मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है। जिसमे शिकायत किया गया है कि मुंगेली जिले के सात शासकीय हाई स्कूल नीरजाम के संकुल केंद्र के खाते से बिना किसी पूर्व सूचना के संकुल प्राचार्य के स्थान पर सभी स्कूलों में विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक सूर्यकांत उपाध्याय को रखकर पीएफएमएस अकाउंट में बिल बनाकर विकास खण्ड स्त्रोत समन्वय के संयुक्त हस्ताक्षर से प्रति स्कूल 80 हजार रुपए की राशि निकाली गई है।उक्त जानकारी मोबाइल संदेश के माध्यम से प्राप्त हुई है, जो वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है, विकास खण्ड स्त्रोत समन्वय मुंगेली और संबंधित स्कूल के समन्वयक के संयुक्त हस्ताक्षर से राशि का आहरण 17 एवं 18 मार्च 2025 तक कर लिया गया है, इस प्रकार समस्त स्कूल केंद्र प्रभारियों द्वारा मामले की कार्रवाई के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया गया है।
जिसमे जांच करके कार्रवाई करने की मांग की गई है।
*इन संकुल केंद्र में गड़बड़ी की हुए शिकायत*
शिकायतकर्ता ने संकुल केंद्र निरजाम, प्रतापपुर, रोहराखुर्द,देवरी, नवागांव, झेलियापुर, सुरेठा की शिकायत की है और जांच करके कार्रवाई करने की मांग की है।
*विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक सूर्यकांत उपाध्याय ने कहा कि डीईओ के आदेश का किया गया पालन*
समय समय पर बीईओ और डीईओ द्वारा जो आदेश जारी किया जाता है उस हिसाब से निर्णय लिया जाता है इस पूरे मामले में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी किए गए आदेश के उपरांत ही कार्य किया गया है।