Blog
बिरनपुर हत्याकांड में शामिल 17 लोगों को कोर्ट ने किया दोषमुक्त
बेमेतरा – बेमेतरा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहाँ बिरनपुर हत्याकांड में शामिल 17 लोगों को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है।
ज्ञातव्य हो कि वर्तमान MLA ईश्वर साहू के पुत्र की हत्या के 2 दिन बाद हिंसा भड़की थी और इस हिंसा में मुस्लिम समुदाय के पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई थी।
हिंसा में मरने वालों की पहचान पिता रहीम और पुत्र ईदुल मोहम्मद में रूप में हुई थी।
जिला कोर्ट मे न्यायधीश ने फैसला सुनाते हुए इस मामले में जेल में बंद 17 लोगों को दोषमुक्त कर दिया है।