Blog

बिलासपुर की दोनो ही टीम पहुंची सेमीफाइनल में …..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस अंडर – 19 एलीट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि

जिसका चौथा मैच बिलासपुर ब्लू बनाम बीसीए के मध्य खेलने उतरी है ।

जिसमें बिलासपुर ब्लू के कप्तान आदित्य श्रीवास्तव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 66.3 ओवर में 252 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।

बिलासपुर ब्लू की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान आदित्य श्रीवास्तव ने 69 गेंद में 9 चौकों की मदद से 51 बनाएं, आर्यन जायसवाल ने भी 64 गेंद का सामना करते हुए चार चौकों और तीन छक्को की मदद से 50 रनों का योगदान दिया, इसके अलावा विशेष सिंह 47 रन अयान उपाध्याय 39 और मोहम्मद साद ने 31 रनों की पारी खेली।

बीसीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए रुद्र नारायण वर्मा ने पांच विकेट यथार्थ सिंह चौहान और दिवाकर ताम्रकार ने दो-दो विकेट प्राप्त किया।

इसके पश्चात बीसीए ने अपनी पहली पारी खेलते हुए पहले दिन की समाप्ति पर 21 ओवर में बिना विकेट के 19 बना लिए थे।

और दूसरे दिन आगे खेलते हुए 49.5 ओवर में आर्यन जायसवाल की घातक गेंदबाजी के सामने मात्र 93 रनों पर पूरी टीम आउट हो गई।

बीसीए की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान वी इशांत राव ने सबसे अधिक 38 रन और मोहम्मद अयान ने 18 रनों की पारी खेली ।

बिलासपुर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए आर्यन जायसवाल ने 6.4 ओवर में 13 रन देकर 7 बहुमुल्य विकेट प्राप्त किए। और धनंजय नायक ने दो विकेट कप्तान आदित्य श्रीवास्तव ने एक विकेट प्राप्त किया ।

इस तरह बिलासपुर ब्लू ने बीसीए से पहली पारी में 159 की बढ़त बनाई ।

इसके पश्चात बिलासपुर ब्लू ने अपनी दूसरी पारी खेलते हुए दूसरे दिन की समाप्ति पर 53 ओवर में 8 विकेट खोकर 179 बना लिए हैं और अब तक 338 रनों की बढ़त बना चुकी है।

और आज सुबह तीसरे दिन बिलासपुर ब्लू ने आगे खेलते हुए 60.2 ओवर में 211 रन बनाकर आउट हो गई और 370 रन की बढ़त बना ली

बिलासपुर ब्लू की ओर से बल्लेबाजी करते हुए धनंजय नायक सबसे अधिक नाबाद 53 रन बनाए ,विशेष सिंह ने 45 रन जयंत यादव ने 40 रन आर्यन जायसवाल ने 22 रन का योगदान दिया

बीसीए की ओर से गेंदबाजी करते हुए दिवाकर ताम्रकार और आयुष कुमार सिंह ने तीन तीन विकेट और यथार्थ ने 2 विकेट और रुद्र ने एक विकेट प्राप्त किए हैं।

इसके पश्चात बीसीए ने 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 45.4 ओवर में 129 रन बनाकर आउट हो गई।

बीसीए की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रूबल साहू 36 रन और वी इशांत राव ने 22 रनों का योगदान दिया।

बिलासपुर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए उत्कृष्ट तिवारी ने 3 विकेट, आर्यन जैसवाल और अयान उपाध्याय ने दो दो विकेट प्राप्त किए।
इस तरह बिलासपुर ब्लू ने बीसीए को 241 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। आर्यन जायसवाल ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 9 विकेट लिए,

मैच के निर्णायक जयदीप दास और बी पंकज नायडू हैं स्कोरर महेश दत्त मिश्रा और ऑब्जर्वर शेख अनवर है बिलासपुर ब्लू के कोच सुशांत शुक्ला है।

इसके अलावा रायपुर के आरडीसीए मैदान में बिलासपुर बनाम प्लेट कंबाइंड के मध्य मैच खेला गया।

जिसमें बिलासपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.4 ओवर 97 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।

जिसमें आर्यन सिंह 16 रन और रणवीर चड्डा ने 15 रन का योगदान दिया।

प्लेट कंबाइंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए अविनाश कुमार ठाकुर और शिवम यादव ने तीन तीन विकेट प्राप्त किए।

इसके पश्चात प्लेट कंबाइंड ने पहली पारी खेलते हुए 69.3 ओवर 301 रन बनाकर आउट हो गई।

जिसमें रोहित यादव ने सबसे अधिक 79 रन नाबाद बनाए। आदित्य कोर्राम 48 रन और यश वर्धा ने 47 रनों का योगदान दिया।

बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुशाग्र तिवारी ने सबसे अधिक 5 विकेट प्राप्त किए हर्षित सिंह 2 विकेट लिए।

प्लेट कंबाइंड ने पहली पारी में 204 रनों की बढ़त बनाई।

इसके बाद बिलासपुर ने दूसरी पारी में 61.1 ओवर में 222 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई।
जिसमें रणबीर चड्ढा ने 66 रन और पियूष चंद्रा ने 62 रन बनाए।

प्लेट कंबाइंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवम यादव ने सबसे अधिक 5 विकेट प्राप्त किए रोहित यादव और यश वर्धा ने दो दो विकेट प्राप्त किए।

बिलासपुर ने प्लेट कंबाइंड के सामने 19 रनों का लक्ष्य रखा।

जिसको प्लेट कंबाइंड ने बिना विकेट खोए 3.1 ओवर में 20 रन बना लिए और 10 विकेट से जीत दर्ज की।

मैच के निर्णायक नितिन कठवार और मनोज सिंह थे स्कोरर अविनाश भारद्वाज ऑब्जर्वर कमल घोष थे। बिलासपुर के कोच सैयद जावेद है।

बिलासपुर भी सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई।

बिलासपुर ब्लू ने 4 मैच खेलकर 3 में जीत दर्ज की और कुल 19 अंक प्राप्त किए और बिलासपुर ने 2 मैच जीतकर 14 अंक प्राप्त किए।

बिलासपुर अपना सेमीफाइनल मैच रायपुर के साथ RDCA स्टेडियम रायपुर मैं खेलेगी और बिलासपुर ब्लू प्लेट कंबाइंड के मध्य धमतरी स्टेडियम मैं खेलने उतरेगी। जो की 30 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेगी।

बिलासपुर की दोनो ही टीम को अंडर 19 एलिट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल, अनुराग बाजपाई , देवेंद्र सिंह, नारायण awati, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव, महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह, राजेश शुक्ला कमल घोष ,टी साई कुमार, राजुल जाजोदिया, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, फिरोज अली, सुशांत शुक्ला(बिलासपुर अंडर 19 कोच) , सय्यद जावेद (अंडर-19 कोच) अभिषेक सिंह, अभुदय कांत सिंह, रोहित ध्रुव, प्रवीण कुमार, शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा अभिनव शर्मा, सोनल वैष्णव, मोईन मिर्जा, मोहम्मद ज़ाकिर, आयुश दीक्षित , नंद गिरीश और बिलासपुर के क्रिकेटर ने बधाइयां एवं अच्छे प्रर्दशन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *