बिलासपुर जिला पंचायत चुनाव: भगवती सुरेश खटकर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, भव्य रैली में दिखा अपार उत्साह

बिलासपुर जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 13 में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। प्रत्याशी भगवती सुरेश खटकर के समर्थन में क्षेत्रवासियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विशाल जनसंपर्क रैली और भव्य कार-बाइक रैली के जरिए पूरे क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ का संदेश दिया गया। ग्राम, धुर्वाकारी, बिनौरी ओखर, खपरी, बहतरा, गिधपुरी सहित कई गांवों में हुए इस समर्थन में उठे जन सैलाब ने यह संकेत दे दिया कि इस बार जीत की तस्वीर साफ होती जा रही है।

भगवती सुरेश खटकर के समर्थन में निकली भव्य रैली
जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी भगवती सुरेश खटकर के समर्थन में एक विशाल जनसंपर्क रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार और बाइक सवार समर्थकों ने हिस्सा लिया। यह रैली क्षेत्र के प्रमुख गांवों से होते हुए गुजरी, जहां जनता ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

ग्रामीणों का अपार समर्थन, बढ़ी जीत की संभावनाएं
जनता का अभूतपूर्व समर्थन इस चुनाव में भगवती सुरेश खटकर की मजबूत स्थिति को दर्शा रहा है। ग्रामीणों ने पूरे जोश और उमंग के साथ उनका स्वागत किया और आश्वासन दिया कि वे उनके विजन और विकास कार्यों को समर्थन देंगे।
क्षेत्र में गूंजा सिर्फ एक ही नाम – भगवती सुरेश खटकर
रैली के दौरान पूरे क्षेत्र में सिर्फ एक ही नाम गूंजता रहा – भगवती सुरेश खटकर। लोग खुद आगे बढ़कर उनके समर्थन में आए और इस चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया।

भविष्य की योजनाओं से प्रभावित हो रही जनता
भगवती सुरेश खटकर की विकासपरक सोच और जनहितैषी योजनाओं ने जनता का विश्वास जीता है। वे ग्रामीण विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों को प्राथमिकता देने का वादा कर रहे हैं, जिससे जनता में उनके प्रति भरोसा और भी मजबूत हो गया है।
जनसैलाब ने दिया जीत का संकेत
इस भव्य जनसंपर्क अभियान और विशाल रैली ने यह स्पष्ट कर दिया कि भगवती सुरेश खटकर की जीत अब निश्चित होती जा रही है। जनता का यह अपार समर्थन चुनावी नतीजों में भी साफ दिखाई देगा।