आज से जागा बिलासपुर, 200 परिवारो ने अपनाया नया दृष्टिकोण – ललित

मां बिलासा की नगरी बिलासपुर के जागरूक नागरिक अपनी सेहत के प्रति सचेत रहते है। आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि रामदेव बाबा, सत्यम मुंगेर, गायत्री परिवार, हास्य क्लब, नेचरोपैथी जैसे अनेकों संगठनों से जुड़े लोग अपने अपने तरीके से सुबह की सैर या योग करते आये है। ललित अग्रवाल ने बताया कि सन टू ह्यूमन फाउंडेशन के संस्थापक आदरणीय परमआलय जी ने उन सभी संगठनों, धर्म, जाति, समाज के लोगों से यूनिवर्सन सिद्धांत के बेसिक को अपनाने का आव्हान करते हुए अपने अपने स्थानों पर ही मात्र 21से 120 दिनों तक सम्यक आहार, सम्यक व्यायाम व सम्यक साधना के प्रयोग कर अपने जीवन मे आमूलचूल परिवर्तन देखने का आग्रह किया था। उनसे प्रेरित होकर आज बिलासपुर के कम्पनी गार्डन, दीनदयाल गार्डन, अज्ञेयनगर गार्डन, स्मृतिवन गार्डन, राष्ट्रीय पाठशाला, मिनोचा कालोनी गार्डन, उत्सव वाटिका जैसे अनेकों स्थलों पर सार्वजनिक रुप से योग व व्यायाम करने वाले लगभग 200 परिवारो ने एकसाथ पुलिस ग्राउंड में एकत्रित होकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि कल से उपरोक्त सभी स्थलों पर नाभि झटका, कॉस्मिक नटराज, त्राटक जैसे छोटे छोटे प्रयोगों को पहले 21 दिनों तक फिर 120 दिनों तक सतत रूप से करने के साथ सभी सुबह अदृश्य नाश्ते के सेवन व दोपहर को सात्विक भोजन कर अपने आप को स्वस्थ्य करते हुए अपने चेतन मन को एकाग्रचित करेंगे। महीने में एक बार सभी उसी स्थलों पर अपने साथ कुछ नए परिवार को जोड़कर उन्हें अदृश्य नाश्ते पर आमंत्रित करेंगे। आज के प्रयोग में परम मित्र शिवालय, कल्कि, ध्यान, विवेकानन्द, विभोर, आदि योगी, महेंद्र जैन, ललित अग्रवाल, पप्पू आहूजा, पार्थो मुखर्जी, नागेंद्र शर्मा, विनोद अवस्थी, रेखा आहूजा सहित लगभग दो सौ से अधिक जागरूक जनता उपस्थित रही।