Blog

बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव में विकास पैनल की प्रतिष्ठापूर्ण जीत, जीता पूरा पैनल, अजीत मिश्रा बने अध्यक्ष

बिलासपुर प्रेस क्लब के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विकास पैनल के सभी सदस्यों ने जीत हासिल की। सभी 6 पदों पर पैनल के सभी 6 सदस्य जीतें। अजीत मिश्रा अध्यक्ष वही संदीप करिहार सचिव निर्वाचत हुए।

बिलासपुर। आज बिलासपुर प्रेस क्लब के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विकास पैनल की जीत हुई। सभी 6 पदों पर पैनल के सभी प्रत्याशी चुनाव जीते। अध्यक्ष के पद पर विकास पैनल के प्रत्याशी अजीत मिश्रा ने 204 वोटों पर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष, कार्यकारणी सदस्य पर भी विकास पैनल के प्रत्याशी जीतें।

बता दे तीन माह पहले 19 सितंबर को हुए चुनाव में 130 नए सदस्य बना कर उनसे वोटिंग करवाने को लेकर रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटी ने चुनाव को निरस्त कर दिया था। इस चुनाव में आशीर्वाद पैनल के चार सदस्य अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सहसचिव,कोषाध्यक्ष जीते थे। जबकि विकास पैनल के दो प्रत्याशियों ने सचिव और कार्यकारिणी सदस्य के पद पर जीत हासिल की थी। बाद में रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसाइटी ने चुनाव रद्द करते हुए 130 नए सदस्यों की सदस्यता रद्द कर दी। इसके अलावा 2023 के मतदाता सूची के आधार पर निर्वाचन करवाने के निर्देश दिए थे। पुराना चुनाव रद्द होने के बाद आज फिर से चुनाव हुए।

राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित प्रेस कार्यालय में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग की गई। इस दौरान कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों को चुनाव अधिकारी बनाया गया था। एक-एक मतदाता ने 6–6 वोट डाले। कुल तीन पैनलों ने चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारे।

कार्यकारिणी सदस्य के पद पर विकल्प पैनल के चंद्र प्रकाश शर्मा राजू को 35 वोट मिले। आशीर्वाद पैनल की उषा सोनी को 136 वोट मिले। विकास पैनल के कैलाश यादव को 208 वोट मिले।

सह सचिव के पद पर विकल्प पैनल के जयेंद्र गोले को 78 वोट, आशीर्वाद पैनल के रमेश राजपूत को 146वोट, विकास पैनल के हरिकिशन गंगवानी को 156 वोट मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर विकल्प पैनल के आशीष मौर्या को 86 वोट,आशीर्वाद पैनल के लोकेश वाघमारे को 107 वोट और विकास पैनल के किशोर सिंह को 189 वोट मिले।

सचिव पद हेतु विकल्प पैनल के प्रवीण भट्टाचार्य को 26 वोट, आशीर्वाद पैनल के रवि शुक्ला को 163 वोट, विकास पैनल के संदीप करिहार को 189 वोट मिले।

कोषाध्यक्ष के पद पर निर्दलीय प्रत्याशी रमन किरण को 4 वोट, विकल्प पैनल के प्रत्याशी दीपक राई को 54 वोट, आशीर्वाद पैनल के गोपी डे को 130 वोट,विकास पैनल के विजय क्रांति तिवारी को 193 वोट मिले।

अध्यक्ष के पद पर विकल्प पैनल के प्रत्याशी मदन सिंह को 35 वोट, आशीर्वाद पैनल के दिलीप यादव को 142 वोट, जबकि विकास पैनल के अजीत मिश्रा को 204 वोट मिले।

चुनाव जीतने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा “यह जो लड़ाई थी नैतिक मूल्यों की लड़ाई थी, आज जो जीत हुई है नैतिकता की जीत है और सच्चाई की जीत है। आज जो जीत हुई है वह हमारी पूरी टीम की जीत है, प्रेस क्लब के जागरूक सदस्यों की जीत है। हमारी टीम प्रेस क्लब के सदस्यों के लिए और प्रेस क्लब को बढ़ाने के लिए जो भी जरूरी होगा वह करेगी।”

वही नवनिर्वाचित सचिव संदीप करिहार ने कहा कि बिलासपुर प्रेस क्लब अपने आप में बड़ा प्रेस क्लब है। यहां लगातार पत्रकारों की हित की बात नहीं रखी जा रही थी, आवाज बुलंद नहीं की जा रही थी,उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही थी। जिसके चलते एक अच्छे नेतृत्व की आवश्यकता थी। सभी जागरूक मतदाताओं ने विकास पैनल को जिताया। इसके लिए सभी मतदाताओं को धन्यवाद। बिलासपुर प्रेस क्लब के भलाई की लड़ाई एकजुट होकर यहां से लेकर रायपुर और दिल्ली तक के लड़ी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *