बिलासपुर महापौर चुनाव में OBC जाति को लेकर जिला न्यायालय में 5 को सुनवाई

बिलासपुर। बिलासपुर महापौर चुनाव 2024 इस बार वाद विवाद व अनेको मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा है। प्रमुख रुप से ओबीसी जाती को लेकर शुरू से ही चुनाव में राजनीति उबाल रहा।
5 मई 2025 को जिला न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर न्यायलय का नाम श्री सिराजुद्दीन कुरैशी की न्यायलय में सुनवाई होना है।
इस सबंध में शिव सेना की महापौर प्रत्याशी रही रेवती यादव को भी कारण बताओ नोटिस चुनाव याचिका/1/2025 प्रमोद नायक बनाम एल पदमजा उर्फ पूजा विधानी वगै.नियत तिथि 5 मई 2025 प्रेषित पत्र प्राप्त हुवा है।
कांग्रेस प्रत्याशी ने 19 बिंदुओं में अपना पक्ष रखा है।
इस सबंध में रेवती यादव ने कहा कि यदि राज्य शासन की मंशा थी कि बिलासपुर नगर निगम में ओबीसी वर्ग से महापौर बने , तो राज्य की अनुसूची में शामिल ओबीसी जाती के लोगो के द्वारा नामंकन फार्म को ही स्वीकार कर उन्हें चुनावी प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए था। यह भी बात आ रही है कि यदि किसी की जाती की जानकारी लेनी है तो सीधा सी बात है प्रशासन को चाहिए कि प्रत्याशी चूंकि बिलासपुर जिले में ही प्राथमिक अध्ययन अध्यापन की है उनकी दाखिल खारिज स्कूल शिक्षा विभाग से प्राप्त कर ले तत्काल जानकारी हो जाएगा कि वह किस जाति से सबंध रखती है। राज्य शासन के द्वारा जारी अनुसूची से मिला कर लिया जाना चाहिए। यदि सिद्ध हो जाये कि ओबीसी वर्ग की नही है तो तत्काल पुनः नगर निगम का चुनाव कराया जाना चाहिए और शासन की मंशा के अनुरूप ओबीसी वर्ग के प्रत्याशी को नामंकन प्रक्रिया में स्थान देकर महापौर ओबीसी वर्ग के प्रत्याशी को मौका मिलना चाहिए।
यदि न्यायलय से यह बात सिद्ध हो जाता है कि वर्तमान महापौर ओबीसी वर्ग की नही है तो जनता के साथ सीधा अन्याय होता दिख रहा है जनता के साथ धोखा ही होगा साथ ही ओबीसी वर्ग भी छला जा रहा है उनके हक अधिकार को छीन जा रहा है स्पष्ट हो जाएगा।
मैं ओबीसी वर्ग से हु और इसलिए चुनाव के दौरान मैंने अपना पक्ष जनता की अदालत में रखते हुवे न्याय यात्रा की थी जिसे चुनाव की आंधी में ढक दिया गया था, अब मैं ओबीसी के हक अधिकारों की रक्षा हेतु संघर्ष करूँगी।
न्याय में जाने पर एक बड़ा यक्ष प्रश्न यह है कि क्या सत्ता पक्ष ये पांच वर्ष यू ही प्रक्रिया में पूरा गुजार कर महापौर का कार्यकाल को पूरा करवा देगी?
क्या ओबीसी वर्ग के साथ न्याय हो पायेगा?
क्या बड़े राजनीतिक दलों के आगे सरकारी प्रक्रिया से एक लंबा समय निकाल दिया जाएगा? सभी प्रश्नों के उत्तर के लिए इंतजार करते जनता को उत्तर मिलेगा।
अब 5 मई के इंतजार है न्यायलय के निर्णय पर हम सभी को विश्वास है जनता के हित अधिकारों की सुरक्षा होगी इसी विश्वास में है।
रेवती यादव महापौर प्रत्याशी शिव सेना ,महिला जिला अध्यक्ष बिलासपुर