Blog

बिलासपुर में कांग्रेस ने निकाला मशाल रैली मार्च, चुनाव आयोग और भाजपा पर वोट चोरी का आरोप

भाजपा और चुनाव आयोग की मिली भगत से हो रही वोटो की चोरी

बिलासपुर । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम मशाल मार्च निकालकर चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह मार्च जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशालें और तख्तियां लेकर सरकार व चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

दरअसल यह मशाल मार्च नेहरू चौक से शुरू होकर बृहस्पति बाजार, जेल रोड होते हुए अंबेडकर चौक तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में माहौल पूरी तरह से विरोध के नारों से गूंज उठा।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग ने मिलकर लोकतंत्र की हत्या की है। उनका कहना है कि पूरे देश में सुनियोजित तरीके से वोट की चोरी की गई है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वाराणसी समेत देश के कई हिस्सों से यह जानकारी सामने आई है कि एक ही जगह पर 100-100 लोगों के नाम वोटर लिस्ट में बार-बार दर्ज किए गए हैं। इस तरह की गड़बड़ी न केवल वाराणसी बल्कि छत्तीसगढ़ की विधानसभा और लोकसभा सीटों पर भी हुई है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस तरह की अनियमितताओं से साफ है कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सबसे बड़ी होती है, लेकिन जब चुनाव प्रक्रिया पर ही सवाल उठने लगें तो लोकतंत्र की जड़ें हिल जाती हैं।

– रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। राहुल गांधी ने देशभर में हुए इस तरह के फर्जीवाड़े के साक्ष्य और दस्तावेज सामने रखे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए, लेकिन वर्तमान में वह केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर चुनाव आयोग इस मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं करता तो लोकतंत्र पर से जनता का भरोसा उठ जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर इस मुद्दे पर लोगों को जागरूक करेंगे और सरकार की सच्चाई बताएंगे। बिलासपुर में कांग्रेस का यह मशाल मार्च भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ बड़े विरोध प्रदर्शन के रूप में देखा गया। कांग्रेस ने साफ कर दिया कि वह वोट चोरी और चुनावी गड़बड़ियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

मशाल रैली में कांग्रेसी बोले,भाजपा सरकारी तंत्र कंकर रही दुरुपयोग

मशाल रैली में निकले कांग्रेसियों ने कहा कि लोक तंत्र को समाप्त करने के लिए भाजपा और चुनाव आयोग ने नए नए हथकंडे अपना रहा है ,पहले ईवीएम को हैक करना ,वोटर लिस्ट में अचानक मतदाताओं की संख्या बढ़ जाना, मतदान के बाद भी एक सप्ताह तक वोट प्रतिशत में वृद्धि होना ,बिहार में घुसपैठियों के नाम पर पूरी वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के नाम पर 65 लाख मतदाताओं के नाम को काटना ,फर्जी मतदाता की बदौलत भाजपा चुनाव जीत रही है।

कांग्रेसी बोले,भाजपा और चुनाव आयोग मतदाताओं के मतों का कर रहा अपमान

कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग मतदाताओं के मतों का अपमान कर रहा है और लोकतंत्र की चाबी उद्योगपतियो को सौप दी है, यही कारण है कि भाजपा की सारी नीतियां और योजनाएं उद्योगपतियो को लाभ देने वाला रहा है,
अब समय आ गया है लोकतंत्र को बचाने के लिए एक फिर जनता को सड़क
में उतरना पड़ा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *