Blog

बिलासपुर में नहीं थम रहा चाकूबाजी का सिलसिला=….मुंगेली नाका में फिर हुआ चाकू से हमला….दो गुटों में भिड़ंत के दौरान चला जमकर चाकू, दोनों पक्षों से 6 आरोपी गिरफ्तार

वीडियो हुआ वायरल,

तीन युवक हुए घायल,6 आरोपी हिरासत में

बिलासपुर। न्यायधानी  में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। फिर एक बार मुंगेली नाका क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के दौरान चाकूबाजी हो गई। इस घटना में तीन युवक घायल हो गए हैं। पूरी वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंगेली नाका स्थित ग्राउंड में कांग्रेस पार्टी का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लौट रहे कुछ युवकों के बीच गाड़ियों को ओवरटेक करने की बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान एक गुट ने हाथ में रखी नुकीली वस्तु से दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीन युवक गंभीर रूप घायल हो गए।सरेराह चाकू चलता देख अफरा तफरी मच गई।देखने वालो की भीड़ लगी रही।जिसके कारण लोगो मे दहशत भी बना
रहा।इधर  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। शुरुआती जांच में घायलों की चोटें सामान्य पाई गई हैं। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विवाद और हमले में शामिल युवकों को हिरासत में ले लिया है।
जिसमें दोनों पक्षों के 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर सिविल लाइन पुलिस कार्यवाही कर रही है। जिनके नाम इस प्रकार हैं। शेख ताहिर पिता शेख रहमान उम्र 26 वर्ष निवासी मसनगंज, मोहम्मद हसन पिता मोहम्मद हामिद उम्र 25 वर्ष निवासी मसानगंज, राजीव राज बघेल पिता अशोक बघेल उम्र 21 वर्ष निवासी मंदिर चौक जरहा भाटा,प्रतीक लाल बघेल पिता अशोक बघेल उम्र 18 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी,आकाश मिश्रा पिता राजीव मिश्रा उम्र 22 वर्ष निवासी गटोरी और प्रांजल मसीह पिता प्रवीण मसीह उम्र 19 वर्ष निवासी ओम नगर जरहा भाटा शामिल है।

*सीसीटीवी,वीडियो की जांच, और आसपास के लोगो से भी पूछताछ जारी*

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। चूंकि घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, इसलिए पुलिस वीडियो का परीक्षण कर रही है ताकि अन्य आरोपियों की पहचान भी की जा सके।

*बिलासपुर के चाकूबाजी की घटना हुई आम*

बीते कुछ समय से बिलासपुर में आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही ऐसी वारदातों ने शहर की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

*जरा सी बात पर  चलता है चाकू*

बता दे बिलासपुर में दिनों जरा सी बात हुई और विवाद हुआ तो चाकू चलना आम बात हो गया है। जिसके कारण लोगो मे दहशत भी बना हुआ है।यही कारण है कि लोग घर से निकलना बंद कर दिए है। और पुलिस पर कई तरह के सवाल उठाने लगे है।

वर्जन
चाकूबाजी करने वालो की पुरानी फाइल की जांच करने और आदतन गुंडा बदमाश की जांच की जा रही है।पुराने अपराधी होंगे तो उनका गुंडा फाइल भी खोला जाए।

रजनेश सिंह
एसएसपी बिलासपुर

वर्जन
मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।मामले में 6 आरोपियों को पकडा
गया है।

निमितेश सिंह
सीएसपी सिविल लाइन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *