Blog

बिलासपुर में बजरंग दल का हंगामा,सीजेआई के खिलाफ़ प्रर्दशन

सीजेआई बीआर गहवई की टिपड़ी पर बिफरा हिन्दू समाज

बिलासपुर। शहर में आज माहौल गरमा गया, जब बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इन संगठनों के सदस्यों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गहवई के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
उनका आरोप है कि हाल ही में मुख्य न्यायाधीश द्वारा हिंदू धर्म और देवी-देवताओं को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस टिप्पणी से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है।विरोध करने आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह बयान भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की गरिमा के विपरीत है। उनका कहना था कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से निष्पक्षता, गरिमा और संतुलन की उम्मीद की जाती है। लेकिन इस प्रकार की टिप्पणी से न केवल हिंदू समाज आहत हुआ है बल्कि यह न्यायपालिका के प्रति विश्वास को भी झटका देती है। संगठन के सदस्यो ने मांग की है कि मुख्य न्यायाधीश हिंदू समाज से सार्वजनिक माफी मांगें। और भविष्य में इस तरह की टिप्पणियों पर कड़ी रोक लगाई जाए। उन्होने आगे कहा कि गहवई जी को नैतिक आधार पर तत्काल त्यागपत्र देना चाहिए।
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक विरोध किया, लेकिन उनका रुख बेहद सख्त और स्पष्ट नजर आया। उनका कहना था कि अगर इस मुद्दे पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।गौरतलब है कि संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन धर्म और हिंदू आस्था पर कोई चोट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस तरह बिलासपुर में आज बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपने विरोध से साफ कर दिया कि धार्मिक भावनाओं पर कोई भी चोट अस्वीकार्य है और सनातन संस्कृति की मर्यादा की रक्षा के लिए वे किसी भी स्तर तक जाने को तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *