Blog

बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद अलर्ट : संक्रमित क्षेत्र में कुक्कुटों की होगी कलिंग, टीम गठित

बिलासपुर,। जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लुएंजा) की पुष्टि होने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में संक्रमण की पुष्टि के बाद त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है।
आदेश में बताया गया है कि भोपाल स्थित लैब से पुष्टि के बाद प्रभावित क्षेत्र में कुक्कुटों एवं संबंधित सामग्री (दाना, अंडा, बोरी आदि) का नियमानुसार नष्टिकरण (किलिंग/कलिंग) किया जाएगा। इसके लिए गठित टीम को 24 मार्च 2026 की शाम 7 बजे शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र, बिलासपुर में उपस्थित होकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। गठित टीम में पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल किया गया है, जो संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। यह पूरी कार्रवाई “एवियन इन्फ्लुएंजा एक्शन प्लान रिवाइज्ड 2011” के दिशा-निर्देशों के तहत की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *