Blog

बिलासपुर में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

रुद्राभिषेक, शिव बारात और भोग-भंडारे से गूंजा मोपका क्षेत्र

बिलासपुर ।महाशिवरात्रि का पावन पर्व रविवार को देशभर के साथ बिलासपुर में भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के सभी शिव मंदिरों में तड़के सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हाथों में पूजन सामग्री लिए श्रद्धालु भोलेनाथ की आराधना करते हुए आशीर्वाद लेते नजर आए। इस अवसर पर जगह-जगह रुद्राभिषेक, हवन-पूजन तथा भोग-भंडारे का आयोजन हुआ, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।इसी क्रम में मोपका स्थित श्री कैलाशपति लोक सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक विधिवत रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई, जो मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोग-भंडारे की व्यवस्था भी की गई। समिति के द्वारा विगत 5 वर्षों से महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इसी तरह से पूजा अनुष्ठान कार्यक्रम संपन्न किया जा रहा है।धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत भारत में पूजा-अनुष्ठानों की परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा से निभाई जाती है। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर सुबह से ही हर ओर उत्साह, उल्लास और उमंग का दृश्य देखने को मिला, जिसने शहर को शिवमय कर दिया।

*शहर में शिव मंदिरों मे उमड़ी भक्तों की भीड़*

शहर का ऐसा कोई शिव मंदिर नहीं रहा जिसमें शिव भक्ति करने वाले भक्तों की भीड़ नहीं रही हो।हर मंदिर में सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की आस्था और जनसैलाब उमड़ पड़ा रहा।इस दौरान भक्तों ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना कर भोलनाथ का आशीर्वाद लिया और खुशहाली की कामना की।

*जगह जगह प्रसाद, भंडारा और दूध का किया गया वितरण*

शहर में अधिकतर जगहों पर प्रसाद भंडारा और दूध का वितरण किया गया।जिसमें भक्तों ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण करके भोलनाथ की जयजयकार की।इस मौके पर कई जगहों पर नाच गाना भी हुआ और कुछ जगहों पर बर्फ का शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *