Blog

बिलासपुर में रहने वाले बाहरी लोगो के वेरिफिकेशन कि मांग शिवसेना ने….एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर । शिवसेना जिला इकाई बिलासपुर ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया । प्रेस को जानकारी देते हुए कमलेश गुप्ता नगर प्रमुख बिलासपुर ने बताया कि नवीन यादव शहरी जिला प्रमुख, मुकेश देवांगन ग्रामीण जिला प्रमुख एवं रेवती यादव जिला प्रमुख महिला सेना बिलासपुर के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर बाहरी लोगों के वेरिफिकेशन की मांग की गई। ज्ञापन देकर एसपी को जानकारी दी गई की बिलासपुर में बाहरी लोगों का आवागमन बहुत बढ़ गया है। देखने में आया है कि कई बार शहर में हुए बड़े-बड़े अपराध के में बाहरी लोगों का शामिल होना पाया गया है। इसके अलावा हाल ही में पहलगाम आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ में रोहांगी मुसलमान का घुसपैठ भी जारी है। शहर में एवं शहर से लगे ग्रामीण इलाकों मोपका, लाल खदान, खमतराई, बहतराई, बंधवा पारा आदि में बाहरी लोग किराएदार के रूप में निवासरत हैं। मकान मालिक भी इनकी जानकारी पुलिस को उपलब्ध नहीं कराते, और वेरिफिकेशन नहीं होने के कारण अपराधी तत्व के लोग शहर में आकर बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर बाहर भाग जाते हैं। पुलिस को अपराध में शामिल लोगों का पता लगाने में कठिनाई होती है। इसके अलावा बड़ा बड़ा कंस्ट्रक्शन कार्य कई स्थान पर चल रहा है जहां भी ठेकेदार लोगों के द्वारा बाहरी लोगों को लाकर काम कराया जाता है। रेत घाट में भी, साथ में धर्मशाला, लॉज,होटल,ईट भट्ठा, और शहर के आस पास तंबू तानकर कई भी निवास कर रहे साथ ही शहर में फल ठेला आदि में बाहरी लोग दिख रहे है। ऐसे सभी लोगो का सतत् गंभीरता से वेरिफिकेशन होना चाहिए।चुकी अभी अभी कई बड़े शहरों में दिल्ली ,गुजरात आदि स्थानों में बड़े अपराधी मिले है। उक्त सभी विषयों पर पुलिस अधीक्षक को जानकारी देकर जल्द संज्ञान लेने का निवेदन किया गया है। आज के इस ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से संतोष कौशल प्रदेश सचिव, नवीन यादव जिला प्रमुख, मुकेश देवांगन जिला प्रमुख,रेवती यादव महिला सेना जिला प्रमुख, नीलमणि कौशिक,जिला उप प्रमुख, कमलेश गुप्ता नगर उप प्रमुख, द्वारिका वस्त्रकार जिला कार्यकारिणी सदस्य, आदित्य कछवाहा वरिष्ठ शिव सैनिक, मंगल केवट, एवं शुभम गुप्ता शिव सैनिक के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *