बिलासपुर में शिक्षा सुधार की पहल,प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित…कलेक्टर संजय अग्रवाल का सख्त संदेश-अब रिजल्ट में दिखना चाहिए बदलाव….
प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन हुआ एक्टिव….
बिलासपुर ।ज़िले में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में ज़िले के सभी हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।बैठक के दौरान विद्या समीक्षा केंद्र, छात्रवृत्ति वितरण, विभागीय पोर्टल की स्थिति और अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणामों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्राचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सिर्फ पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यालय का वातावरण भी प्रेरणादायक और अनुशासनपूर्ण होना चाहिए, ताकि छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकें।वहीं जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने विद्यालयों के शैक्षणिक वातावरण को कैसे अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाया जाए, इस पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणामों का गहन विश्लेषण किया और प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर उस पर गंभीरता से अमल करने के निर्देश दिए।बैठक का मुख्य उद्देश्य परीक्षा परिणामों में सुधार लाना और छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस समीक्षा बैठक के बाद ज़िले के स्कूलों में कितना सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है।