Blog

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर तेज बारिश से शेड से टपका पानी

रेलवे ने तुरंत सुधार कर यात्रियों को दी राहत, मॉनसून के लिए तैयारियां तेज

बिलासपुर । रेलवे स्टेशन पर हुई तेज बारिश ने यात्रियों को परेशानी में डाल दिया। प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2 और 3 पर शेड से पानी टपकने की शिकायतें आईं, जिससे यात्रियों को सूखा कोना तलाशना मुश्किल हो गया। बारिश की धार इतनी तेज थी कि छत के नीचे खड़े यात्रियों को भी भीगने से बचना मुश्किल हो गया।

रेलवे प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सुधार के निर्देश दिए। सीनियर डीसीएम अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि कुछ पाइपलाइन और ड्रेनेज में तकनीकी दिक्कतें आई थीं, जिन्हें तत्काल दुरुस्त कर लिया गया। उन्होंने कहा कि यह समस्या असाधारण बारिश के दबाव की वजह से सामने आई थी।रेल प्रशासन के अनुसार अचानक और भारी बारिश के कारण कुछ देर के लिए प्लेटफॉर्म्स पर पानी जमा हुआ और शेड से रिसाव देखा गया। लेकिन यह स्थिति स्थायी नहीं थी और अब सुधार कार्य पूरा कर लिया गया है। प्लेटफॉर्म्स पर पानी की निकासी को भी सुचारु बना दिया गया है।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर स्टेशन में विकास कार्य लगातार जारी हैं। कुछ पुरानी पाइपलाइनें और ड्रेनेज की मरम्मत की जा रही है, ताकि आगे ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। जाम पाइपलाइन की सफाई भी कर ली गई है।मॉनसून को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने की कवायद तेज कर दी है। अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि भारी बारिश के दौरान स्टेशन पर यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो। रेलवे ने यात्रियों को आश्वस्त किया है कि भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। स्टेशन पर सफाई व्यवस्था और जल निकासी प्रणाली को मॉनसून की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए लगातार बेहतर किया जा रहा है।

वर्जन
इसकी शिकायत मिली है।जिसके लिए कार्य करवाया जा रहा है।आमजनों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसका ख्याल रखा जाता है।खासकर बारिश में समस्या नहीं होनी चाहिए।

अनुराग सिंह,,सीनियर डीसीएम रेल मंडल बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *