Blog

बिलासपुर रेल मंडल में सुरक्षा का हाईटेक मॉडल,क्यूआर कोड बीट सिस्टम लागू

अवैध गतिविधियों पर सख्ती, कॉलोनियों में विशेष पेट्रोलिंग शुरू

बिलासपुर ।रेल मंडल में सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और अधिक जवाबदेह बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा क्यूआर कोड आधारित बीट सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिससे रेलवे परिक्षेत्र में निगरानी अब तकनीक के सहारे और मजबूत होगी।

दरअसल इस नई व्यवस्था का उद्देश्य रेलवे परिसरों में बढ़ती अवैध गतिविधियों, अतिक्रमण और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी पर प्रभावी नियंत्रण करना है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीक के इस्तेमाल से सुरक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और तत्परता दोनों आएगी। रेलवे की जमीन पर अवैध दुकान लगाने, कब्जा करने या संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए कानूनी प्रावधानों का पालन कराया जाएगा। नई प्रणाली के तहत रेल मंडल के सभी चिन्हित बीट पॉइंट्स पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। गश्त के दौरान आरपीएफ की टीम इन कोड्स को स्कैन करेगी, जिससे पेट्रोलिंग का समय और लोकेशन स्वतः सिस्टम में दर्ज हो जाएगी और हर गतिविधि का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा।रेलवे कॉलोनियों में लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए विशेष बाइक पेट्रोलिंग टीम भी गठित की गई है। यह टीम संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करेगी, जिससे कॉलोनीवासियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा। इसके साथ ही रेलवे सीमा को स्पष्ट करने के लिए इंजीनियरिंग विभाग के साथ संयुक्त सर्वे कराया जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि चिन्हांकन के बाद निर्धारित सीमा के भीतर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था को लगातार और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *