बिलासपुर से संतोष गर्ग,लक्ष्मीनाथ साहू और तजम्मुल हक सहित अन्य को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में 307 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति
बिलासपुर।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने संगठन विस्तार के तहत छत्तीसगढ़ में 307 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इस क्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ बिलासपुर जिले से भी कांग्रेस के युवा और वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।बिलासपुर से युवा नेता संतोष गर्ग को ब्लॉक कांग्रेस एक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीडिया को जानकारी देते हुए संतोष गर्ग ने कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी दी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ खरे उतरेंगे।

जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष, संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता रहेगी।भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन करना और जनहित के मुद्दों को सामने लाकर भाजपा सरकार की नाकामी को बताना यह उनका मुख्य उदेश्य रहेगा।इसके अलावा जिस तरह से प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार अपने वायदे से मुकर रही है और और केंद्र की मोदी सरकार महंगाई और गांधी परिवार के नाम को खत्म करने की कोशिश कर रही है उसे भी उजागर किया जायेगा।इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और अपने समर्थकों के प्रति आभार जताया है।
