Blog

शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट के पांच फरार आरोपी गिरफ्तार

सागौन लकड़ी तस्करी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

बिलासपुर।ग्राम सेमरिया में सागौन लकड़ी की अवैध तस्करी के दौरान वन विभाग की टीम पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट करने वाले पांच फरार आरोपियों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।1 जून को वन विभाग की टीम अवैध लकड़ी तस्करी की सूचना पर छापामारी के लिए सेमरिया पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने टीम के साथ अभद्रता की, धमकाया और शासकीय कार्य में बाधा डाली। इस मामले में पहले ही चार आरोपियों दिनेश ध्रुव, नील कुमार घृतलहरे, भुरवा उर्फ अंधियार सिंह और शकुन बाई गोड को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।विवेचना के दौरान फरार चल रहे रामेश्वर बंजारे, प्रकाश मधुकर, पंकज खांडे , सनत मधुकर और धन्नू पाटले सभी निवासी ग्राम सेमरिया को कोटा पुलिस टीम ने दबोच लिया। पुलिस ने इन्हें बीएनएस की गम्भीर धाराओं के तहत गिरफ्तार किया।इस कार्रवाई में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक घनश्याम आडिल और आरक्षक जलेश्वर साहू की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *