Blog

मवेशी को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई,एक की मौत,तीन घायल

देर रात सड़क हादसे में युवक की जान गई,घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

बिलासपुर ।सकरी में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान कार चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य का अस्पताल में इलाज जारी है।

दरअसल घटना सकरी थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर घुरु मेन रोड की है।जहां देर रात करीब ढाई बजे कार क्रमांक सीजी10 बीपी 5933 अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी। कार में उस समय दो पुरुष और दो महिलाएँ सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान कार चालक रितेश श्रीवास उर्फ मोनू की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायलों का इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार कार चालक मवेशी को बचाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और यह भीषण हादसा हो गया। वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

*मवेशियो को बचाने में गई जान*

सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में कार सवार युवक की मौत हो गई।अगर सड़क पर मवेशी नहीं बैठे रहते तो हो सकता था कि किसी की जान नहीं जाती बल्कि सभी लोग सुरक्षित घर पहुंच जाते।

*हाइकोर्ट की फटकार के बाद भी नहीं हुआ असर*
हाईकोर्ट ने सड़क पर बैठे मवेशियों को हटाने और कार्रवाई करने निर्देशित किया था।इसके बाद भी किसी के कानों में जू तक नहीं रेंगा,जिसके कारण एक बार फिर से सड़को पर मवेशी नजर आने लगे,
अगर सड़क पर मवेशी नहीं होते तो यह हादसा नहीं होता,और शायद उसकी जान बच जाती।

वर्जन
सड़क हादसे में एक की मौत हुई है जबकि तीन घायल है।जिनका इलाज जारी है।तेज रफ्तार गाड़ी होने के।कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है।

प्रदीप आर्य
टीआई सकरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *