Blog

बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला

बंधवापारा में पथराव और मारपीट से बिगड़ा माहौल,

बिलासपुर न्।यायधानी के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधवापारा में शुक्रवार की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी। आयोजन स्थल के समीप कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही अभद्रता और हुड़दंग को देख जब मोहल्ले के एक बुजुर्ग ने उन्हें मर्यादा का पाठ पढ़ाते हुए समझाइश देने की कोशिश की, तो विवाद गहरा गया। असामाजिक प्रवृत्ति के इन युवकों ने बुजुर्ग के साथ न केवल हुज्जतबाजी शुरू कर दी, बल्कि उन पर हमलावर हो गए। इसी बीच जब स्थानीय युवक अश्विनी कुमार ने मामले को शांत कराने और बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया, तो उपद्रवियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अश्विनी के माथे पर गंभीर चोट आई है और वह बुरी तरह घायल होकर वहीं गिर पड़ा…जिसे इलाज के लिए सिम्स में एडमिट किया गया है।इधर पुलिस अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *