Blog

बीच सड़क पर शराबी का हंगामा, खुद को बताया एक्स आर्मी मेन

श्रीकांत वर्मा मार्ग पर एक्स आर्मी मैन ने मचाया उत्पात

यातायात बाधित,सिविल लाइन पुलिस ने पाया काबू.

बिलासपुर । श्रीकांत वर्मा मार्ग पर बीती रात नशे में धुत एक कार सवार व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया। घटना रात करीब 10 बजे की है, जब मौसाजी रेस्टोरेंट के पास स्थित चौपाटी के सामने दो गाड़ियों की टक्कर हो गई। इसके बाद कार सवार व्यक्ति, जो खुद को एक्स आर्मी मैन बता रहा था, सड़क पर उतर आया और बेल्ट लहराकर लोगों को डराने लगा। उसने न केवल राहगीरों और वाहन चालकों से बदसलूकी की, बल्कि कानून-प्रशासन को चुनौती देते हुए पुलिस को भी खुलेआम ललकारा।देखते ही देखते सड़क पर भारी भीड़ जुट गई, और लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा, जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हंगामे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। पुलिस ने सबसे पहले मौके पर जमा भीड़ को हटाया और यातायात को बहाल करने का प्रयास किया। हालांकि, आरोपी नशे में धुत होने के कारण पुलिसकर्मियों से भी उलझने लगा, जिससे उसे काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
आखिरकार पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अपनी गाड़ी में बैठाया और थाने ले गई और साथ ही उचित धारा लगाकर कर कार को जप्त किया है।

सिविल लाइन पुलिस बोली,हंगामा करने पर कार्रवाई की गई
सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि इस मामले के पुलिस ने कार्रवाई की है और पकड़े गए युवक से पूछताछ की गई है।जिसने अपने आपको पूर्व आर्मी का सिपाही बताया है।फिर भी पुलिस ने हंगामा करने और पुलिस बहस करने के जुर्म में कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *