Blog

बीजापुर के लापता पत्रकार की खोजबीन हुई शुरू….पुलिस कर रही तलाश…. एएसपी ने की पुष्टि….

बीजापुर। जिला बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर, 1 जनवरी की रात से अपने घर से लापता होने के संदर्भ में उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा पत्रकार साथी मुकेश चंद्राकर के लापता की सुचना मिलने पर तत्काल टीम गठित कर पतासाजी प्रारंभ की गई। दिनांक 1 जनवरी की रात के पूर्व में मुकेश चंद्राकर के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा पुछताछ की जा रही है।पता तलाश हेतू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युगलैंडन यार्क ( मो.न. 9617346646) के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गेश शर्मा ( मो.न. 8319784531) समेत अन्य अधिकारियों की टीम गठित की गई है । पत्रकार मुकेश चंद्राकर का जल्द से जल्द पतासाजी हेतु बीजापुर पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *