Blog

वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में शामिलहोंगे पायलट

बिलासपुर। 9 सितम्बर दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रभारी , राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री ,राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से ,ग्रीन गार्डन मैदान मुंगेली नाका बिलासपुर में आयोजित वोट चोर – गद्दी छोड़ आमसभा होगी ।वोट चोर -गद्दी छोड़ आमसभा में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ,नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ,सहप्रभारी विजय जांगिड़, सम्पत कुमार , सुश्री ज़रिता लेटफलांग सहित प्रदेश के सभी पूर्वमंत्री,लोकसभा ,राज्यसभा सांसद, विधायक,पूर्व सांसद,पूर्व विधायक,विधायक प्रत्याशी, पूर्व निगम,मण्डल,बोर्ड,आयोग के पदाधिकारी ,प्रदेश पदाधिकारी सहित महिला कांग्रेस,सेवादल,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई, मोर्चा, प्रकोष्ठ,विभाग, सोशल मीडियाआईटी सेल के सभी पदाधिकारी गण शामिल होंगे ।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि वोट चोर- गद्दी छोड़ अभियान हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा पूरे देश मे लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए चलाया जा रहा है, वोट चोरी के माध्यम से केंद्र में भाजपा सत्तासीन होकर बैठी हुई है, जिसके साथ चुनाव आयोग भी सहयोगी के रूप में काम रहा है, ये सीधा सीधा प्रजातन्त्र और संविधान को खत्म कर राज तंत्र को स्थापित करने जैसा है ,आपके वोट की चोरी की हो रही है।इस मुद्दे को लेकर प्रदेश स्तरीय आमसभा , 9 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से ग्रीन गॉर्डन मैदान मुंगेली नाका बिलासपुर में आयोजित है ।

आमसभा का बैज ने किया बारीकी से निरीक्षण

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मुंगेली नाका स्थित मैदान में होने वाले आमसभा का बारीकी से जायजा लिया।उसके बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस बीच भी बैज ने आमसभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भीड़ और सरकार को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *