Blog

बुलेट पर निकले ट्रैफिक एएसपी ….अचानक सड़क पर उतरकर लिया ट्रैफिक का जायजा

बिलासपुर।शहर के ट्रैफिक व्यवस्था का नजारा देखने खुद
एएसपी ने बुलेट की सवारी की,गली गली
और चौक चौराहे पर हेलमेट पहनकर निकले और बारीकी से ट्रैफिक का जायजा लिया।इस बीच उनको खुद ट्रैफिक के जवानों के भी नहीं पहचाना।

दरअसल मंगलवार की शाम शहरवासियों ने सड़कों पर कुछ अलग ही नज़ारा देखा। ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे बिना किसी पूर्व सूचना के बुलेट बाइक पर सवार होकर अचानक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने निकल पड़े।हेलमेट पहने होने की वजह से ट्रैफिक जवान भी उन्हें पहचान नहीं पाए। लेकिन मीडिया के कैमरे उनकी नज़र से नहीं बच सके। जैसे ही उन्होंने हेलमेट उतारा, ट्रैफिक जवान भी हैरान रह गए कि उनके बीच खुद एएसपी खड़े हैं।इस दौरान करियारे ने शहर की भीड़भाड़ वाली गलियों, चौक-चौराहों और मुख्य बाजारों का दौरा किया। कई स्थानों पर रुककर उन्होंने जवानों से चर्चा की और ट्रैफिक व्यवस्था की असल तस्वीर जानी।गणेश पंडालों के आसपास, ठेला-गुमटियों की भीड़ और बेतरतीब पार्किंग की स्थिति उन्होंने खुद अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। करियारे ने मौके पर ही अधिकारियों को सुधार के निर्देश भी दिए।एएसपी का यह अनोखा अंदाज शहरवासियों को खूब भा गया। लोग मानते हैं कि अगर अफसर इसी तरह अचानक सड़क पर उतरकर हालात देखें, तो ट्रैफिक व्यवस्था और बेहतर हो सकती है।

ट्रैफिक व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले बाइक पर

एएसपी ट्रैफिक का कहना है कि बाइक से भी जाकर ट्रैफिक का जायजा लिया और बारीकी से समझा गया,इससे मालूम हुआ कि बाइक से त्यौहार के कैसे और किस तरह से निकल सकते है।इसके साथ ही कौन गाड़ियों की पार्किंग कहां कर रहा है और कौन सड़क जाम कर रहा है।यह भी बाइक से घुमकर देखा गया है।जिसमें थोड़ा बहुत सुधार करने की जरूरत है।त्यौहार के पहले पूरी तरह से व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाएगा।

वर्जन
ट्राफिक जायजा लेने के लिए बुलेट में निकला था,शहर का भ्रमण करके बहुत कुछ समझा गया है।त्यौहार में चार पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था कही पर अलग से की जाएगी।

रामगोपाल करियारे
एएसपी ट्रैफिक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *