बृहस्पतिबाजार में बेजा कब्जा अभी भी जारी,नाला में भी कब्जा

40, फीट की सड़क के 15 फीट आवागमन कें लिए
व्यापारी बोले,एक टाइम के लिए चार पहिया वाहनों को बन्द कर देना चाहिए
चिल्हर विक्रेता बोले,जगह नहीं दिए तो हों जाएंगे बर्बाद
बिलासपुर। नगर निगम ने बृहस्पति बाजार में वर्षो से जमे बेजा कब्जाधारियों ठेलो,,गुमटियों ,और फल व्यापारियों पर कार्यवाही कर दुकानें तो हटा दी। लेकिन दूसरे दिन ही बेजा कब्जाधारियों ने फिर से दुकान लगाने का काम शुरू कर दिया है।
बता दे एसएसपी ने एक दिन अचानक शहर का।निरीक्षण किया और देखा की ट्रैफिक समस्या सिर्फ अव्यवस्थित तरीके से फैले बाजार के कारण होता है।इसे गंभीरता से देखते हुए एसएसपी ने ट्रैफिक एएसपी को निर्देशित किया कि इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई की जाए।
एसएसपी के निर्देश के बाद ट्रैफिक के जवानों ने नगर निगम के अफसरों के साथ मिलकर बेजाकब्जा और अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ अभियान चलाया। पहलें दिन तो ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सिर्फ समझाइश दिया गया और बोला गया कि बेवजह कब्जा न करे और अतिक्रमण न करे बल्कि जितनी आपकी दुकान है उतने में ही कारोबार करे।लेकिन कई लोग अभी भी दुकानें सड़क पर कर रहे है।जिसके कारण ट्रैफिक जाम की शिकायत मिलती है।
ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित होने से बृहस्पति बाजार जाने मे कतराते है आम इंसान
शहर के बीच स्थित बृहस्पति बाजार में शहर के लोग सब्जी के अलावा अन्य काम के लिए बृहस्पति बाजार से होकर गुजरते हैं लेकिन ठेलो, गुमटियों और फल व्यापारियों के अवैध बेजा कब्जाधारियों के कारण यातायात बाधित रहता है जिसके कारण लोग जाना पसंद नहीं करते है।
गाड़ी खड़ी करने के लिए जगह नहीं
सुबह और शाम को जब लोग बृहस्पति बाजार सब्जी खरीदने के लिए पहुंचते है तो अवैध कब्जा के कारण गाड़ी रखने जगह नहीं रहती। लोगों को सड़क में गाड़ी रखना पड़ता है।जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करके चालान कर देती है। बृहस्पति बाजार
में थोक व्यापारियों के अलावा चिल्हर व्यापारी भी सब्जी बेचते हैं। जिनमे चिल्हर व्यापारी मंगला, घुटकु,कोनी और अन्य कुछ क्षेत्रो से पहुंचते है। जो मुख्य सड़क के पास ही सब्जी बेचने का धंधा करते हैं। जिसके वजह से सुबह के समय ज्यादा भीड़ लगी रहती हैं।
नाला को कब्जा करके रखे हुए है फल विक्रेता
बेजा कब्जाधारियों ने कब्जा करने की सारी हदें पार कर दी है।बृहस्पति बाजार के बीच में बने नाला तक को नहीं छोड़ा गया है। नाला तक को कब्जा कर लिया गया है। जिससे आने जाने वालों को भारी समस्या होती है।नगर निगम का अमला और ट्रैफिक
विभाग ने नाला के उपर भी कार्रवाई की और बेजाकब्जा हटाया, लेकिन दूसरे दिन ही बेजाकब्जाधारियो ने फिर से नाली के ऊपर बेजा कब्जा कर लिया है।
40,फीट की सड़क बन जाती है,10 फीट
बृहस्पति बाजार में लगभग 40 फीट की सड़क है।जो बेजाकब्जा और अतिक्रमण होने से मात्र 10 फीटमें सिमटकर रह जाता है।सड़को पर बेजाकब्जा करके ट्रैफिक जाम करते है।जिसके कारण कभी कभी घंटो जाम की समस्याओं से जूझना पड़ता है।
बृहस्पति बाजार 6 तरफ से सड़क मार्ग
बृहस्पति बाजार के चारो तरफ सड़क मर्ग खुला हुआ है और सबसे बड़ी बात यह है कि नाले में भी सड़क है
अगर कभी गलती से ट्रैफिक जाम की नौबत आती हैं तो आप नाले से भी जा सकते है।लेकिन सब्जी और फल वालो ने नाले को भी कब्जा कर लिया है जिसके लिए पूरी तरह से 6 सड़क मार्ग जाम हो गया है
व्यापारी नेता बोले,सड़क जाम नहीं करना चाहिए,लेकिन व्यवस्थित मार्केट चाहिए
बृहस्पति बाजार को लेकर व्यापारी नेता संजय चौहान का कहना है कि निश्चित ही ट्रैफिक की समस्या होती है।लेकिन इसके लिए नगर निगम को भी वाहनों की पार्किंग के लिए जगह देना चाहिए और व्यवस्थित मार्केट करना चाहिए ताकि किसी को भी कोई समस्या न हो।चाहे तो एक टाइम के लिए बड़ी गाड़ियों को बन्द कर दिया जाए। ताकि चिल्हर विक्रेता अपना धंधा अच्छे से कर सके।
व्यापारी बोले,जगह नहीं हैं कहां जाए
चिल्हर के व्यापारी बोलते है कि जगह नहीं
है तो कहां जाएंगे। सुबह आते है और घर गुजारा करने के लिए
धंधा करके चले जाते है।और ऐसे में भगाया जाएगा तो कारोबार कैसे होगा। पूरी तरह से धंधा बर्बाद हो जाएगा और सब्जी बेचने वाले सड़क पर आ जाएंगे।
अतिक्रमण करने वाली पर होगी कार्रवाई
ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे का कहना है कि सड़क की चौड़ाई 40 लगभग फीट है जिसमे ठेले और गुमटी वाले घेरकर खड़े हो जाते है।जिसके कारण भीड़ लगता है और ट्रैफिक जाम होता है।जिनको पहली बार में समझाइश दी गई है उसके बाद भी अगर कोई नहीं मानता है तो सीधे कार्रवाई होगी।इसके लिए किसी की भी कोई सुनवाई नहीं होगी। बल्कि चेतावनी भी दी गई है कि कोई भी बेजाकब्जा करके व्यापार न करे।सड़क चौड़ा है इसमें किसी तरह का कोई भी समझौता नहीं होगा।