बेटी के जन्मदिन पर जरूरती लोगों को सिकुड़ती ठंड में कंबल वितरण किया विनोद कुमार की रिपोर्ट

फरीदाबाद हरियाणा, अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट की राष्ट्रीय सचिव रजनी देवी जी ने अपनी बेटी महक कुमारी के जन्म दिवस को बहुत ही धूम धाम से सेक्टर 4 स्लम एरिया में रखा मनाया साथ ही 238 लोगों को कंबल वितरण कर उनसे बेटी को आशीर्वाद लिया , ट्रस्ट के संस्थापक डॉ ह्रदयेश कुमार ने 2018 मे इस सेवा को बहुत आरंभ किया था कंबल वितरण कार्यक्रम का महिला और पुरुषों को कंबल प्रदान किया गया। इस दौरान कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि के एल जी अग्रवाल थे कार्यक्रम की शुरूआत किया। उन्होंने कंबल वितरण को कृपा नहीं सहयोग की बात कहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि सफर ही जीवन है और मंजिल मौत है। क्योकि मंजिल पर पहुचने के बाद इंसान ठहर जाता है। और रजनी देवी के इस नेक कार्य कर की सराहना की और कहा कि अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट हमेशा स्वस्थ और सुखी जीवन जीने के लिए लोगों को जागरूक अभियान चला कर रहा सदैव समाज सेवा में समर्पित रहता है इन के सभी कार्यों की सराहना करते हैं और इनके साथ हमेशा खड़े हो कर कार्य करें
इसलिए निरंतर अपने को सफर में ही रखना चाहिए। यह कंबल वितरण भी सफर ही है। जो निरंतर चल रहा है। उन्होंने कहा कि हंसू राय अब हमारे बीच नहीं है। वह हमेशा कहा करते थे कि कंबल वितरण दया नहीं सहयोग है। हम सभी एक दूसरे के सहयोग से ही चल रहे है। देश के विकास में आप का भी बड़ा सहयोग है।
इस मौके ट्रस्ट के पदाधिकारी मनीषा देवी, बेबी देवी
,सत्यम , किशन , रमेश , शीतल , कमलेश , कैलाश आदि रहे।