Blog

बेरोजगारों को नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख रूपये की ठगी

तीन वर्षों से लगातार बदल रहा था अपना ठिकाना

बिलासपुर।बेरोजगारों को नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख रूपये की ठगी करने वाले आरोपी को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हिर्री पुलिस ने बताया कि हिरी निवासी अंबिका प्रसाद भारद्वाज चण्डीपारा उरईहा पामगढ़ से उसके लड़के राहुल भारद्वाज एवं भतीजे हरिश को नौकरी लगवाने का झांसा देकर ऑन लाईन बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से 17,65,000/-रूपये एवं नगद 7,35,000/-रूपये कुल 25 लाख रूपये की धोखाधड़ी किया गया है। एवं पैसा लेकर माह अक्टूबर 2023 से फरार हो गया था। पीड़ित ने अपने पैसे की मांग के लिये परिजनों पर दबाव बनाया।जिसके कारण वा अचानक कही गायब हो गया।
तब मुलमुला जांजगीर-चांपा में गुम इंसान कायम किया गया था। तब से आरोपी राजा भैया सहरे फरार चल रहा था। जिसकी तलाश काफी की गई लेकिन कही कुछ पता नहीं चला।इसी बीच पुलिस को मुखबिर से पता चला कि फरार आरोपी हिर्री में छिपा हुआ है।पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी कों पकडा और कोर्ट में पेश करके रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *