Blog

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ की जा रही कार्रवाई…..ASP बोले,सड़क में दुकान लगाकर ट्रैफिक जाम किया तो सीधे जाना होगा जेल….

बेतरतीब तरीके से विक्रय सामग्री को सड़कों पर बिखरा कर यातायात बाधित करने वाले दुकान संचालकों एवं फुटकर व्यापारियों को सख्त हिदायत देते हुए की गई कार्रवाई

बार-बार हिदायत एवं निर्देश दिए जाने के बावजूद भी ढीठ उल्लंघन कर्ता फुटकर व्यवसायी एवं दुकान संचालको के उक्त जगह व्यवसाय संचालन में लगाई जाएगी रोक

बिलासपुर। अचानक नींद से जागी ट्रैफिक पुलिस ने शहर में दुकान से अलग हटकर दुकानदारी करने वाले दुकानदारों को समझाइश दिया। सीधे और साफ तौर से कहा कि सड़क पर दुकान मत लगाइए नहीं तो समान को जप्ती करने कें साथ ही जेल की हवालात की हवा भी खानी पड़ सकती है।

बता दे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा सघन कार्यवाही की जा रही है। साथ ही साथ वाहन चालकों एवं अन्य लोगों को यातायात पेट्रोलिंग, क्रेन एवं पॉइंट ड्यूटी के अधिकारियों कर्मचारियों के माध्यम से लगातार अपील, समझाइए एवं निर्देश भी दिए जा रहे हैं। यातायात नियमों का समुचित पालन हर परिस्थिति में करें । परंतु फिर भी वाहन चालकों, दुकान संचालकों, फुटकर व्यापारियों के द्वारा कठोर कार्रवाइयों के बावजूद भी अपने आदतों से इत्तेफाक नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध यातायात पुलिस के द्वारा शहर में सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु यातायात अधिनियम के नियम अनुसार कार्यवाही एवं आम जनमानस के सुझाव विभिन्न माध्यम से आमंत्रित कर प्राप्त सुझावों के आधार पर आम जन के सरल सुलभ आवागमन हेतु यातायात पुलिस ने अपने पूरे पुलिस अधिकारी कर्मचारी के दल बल के साथ लगभग 120 की संख्या में कार्यवाही रैली निकालते हुए शहर के प्रमुख चौक, चौराहे और प्रमुख मार्गो से होते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों, फुटकर व्यापारियों एवं दुकान संचालकों के विरुद्ध कठोर एवं सघन कार्यवाही की गई।


इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे ने यातायात बल के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को यातायात मुख्यालय में एकत्रित करके उन्हें ब्रीफिंग की।उसके बाद कार्यवाही करने के लिए रैली निकाली।ट्रैफिक पुलिस के जवानों को अलग-अलग जगहों के लिए अलग-अलग अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ताकि कार्यवाही के दौरान कोई भी चौक चौराहे में यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए अव्यवस्था निर्मित की जाती है ऐसे वाहन चालकों एवं अन्य संचालकों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जा सके।
इसके लिए संबंधित एरिया के सभी प्रभारी अधिकारियो को नियमित रूप से भीड़ भाड़ एवं व्यस्ततम जगह पर व्यवधान उत्पन्न करने वाले लोगों को चिन्हित भी किया गया था । कार्यवाही रैली के रूप में यातायात के अधिकारियों कर्मचारियों की संख्या 120 से अधिक थी। सुबह 6 बजे से चले अभियान में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान सत्यम चौक से प्रारम्भ कर अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, शिव टॉकीज चौक, गांधी चौक, हटरी चौक, शनिचरी बाजार, गोल बाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक, देवकीनंदन चौक, बृहस्पति बाजार, ईदगाह चौक, अंबेडकर चौक आदि होते हुए मुख्य मार्ग और सभी चौक चौराहे पर सघन कार्यवाही की गई।

रोड जाम करने वाले दुकानदारों को बोले,दुकान सड़क पर न लगाए

इस दौरान पुराना बस स्टैंड सहित सभी चौक के चारों तरफ अनाधिकृत रूप से चौक के किनारे किनारे विभिन्न प्रकार के फुटकर व्यवसाय कर रोड को बाधित करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई वहीं शनिचरी बाजार, गोल बाजार, सदर बाजार एवं बृहस्पति बाजार में मुख्य मार्ग में विक्रय सामग्री को बेतरतीब तरीके से फैलाकर आवागमन बाधित करने वाले दुकान संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई बृहस्पति बाजार में सब्जी विक्रेताओं के द्वारा पार्किंग स्थल को पूरी तरह से अतिक्रमित कर यातायात व्यवधान करने वाले सब्जी विक्रेताओं को भी प्रशासन द्वारा निर्धारित जगह पर प्रतिस्थापित किया गया।

दुकान से बाहर सामान निकालकर बेचने वालो को दी गई समझाइश

फुटकर व्यवसायी एवं दुकानदार जिनके द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए मुख्य मार्ग में विक्रय सामग्री को बेतरतीब तरीके से फैला कर फुटपाथ पर दुकान सजाई जा रही है उनके विरुद्ध यातायात पुलिस के द्वारा दुकान संचालकों को यातायात बाधित नहीं किए जाने हेतु पत्राचार भी किया जा रहा है उक्त निर्देश के पालन नहीं किए जाने की स्थिति में संबंधित विभागों को उक्त दुकान संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही किए जाने हेतु पत्र प्रेषित की जाएगी।

यातायात पुलिस विभाग ने निकाली रैली

उक्त कार्रवाही रैली के दौरान यातायात पुलिस के समस्त अधिकारी कर्मचारी सहित क्रेन के सभी गाड़ियां, सभी पेट्रोलिंग टीम एवं वाहनों में लगाई जाने वाले व्हील लॉक एवं यातायात नियमों का उल्लंघन कर्ताओं के विरुद्ध उपयोग होने वाले अन्य संसाधन लेकर रैली में शामिल थे।

इमलीपारा स्टेडियम के पीछे मेकेनिक लाइन में हुआ विवाद

ट्रैफिक विभाग और उनकी टीम जब एसएसपी के निर्देश का पालन करने निकली तो इमलीपारा रोड में स्टेडियम के पीछे बाइक और कार की रिपेयरिंग करने वालो को भी समझाइश दी गई।जिन्हें बोला गया कि वाहनों कों सड़को पर न लगाए।लेकिन किसी ने नहीं सुनी तब ट्रैफिक पुलिस ने जप्त करने की कार्रवाई शुरू की। उसके बाद बाइक और कार के मेकेनिक मालिको ने आश्वासन दिया कि बाइक और कार को सड़को पर नहीं बनाया जाएगा और न ही सड़को पर पार्किंग की जाएगी।जिससे आने जाने वालों को ट्रैफिक जाम की समस्याओं से जूझना पड़े।

एएसपी बोले,सड़क कब्जा करके व्यापार करने वालो पर होगी कार्रवाई
एएसपी रामगोपाल कारियारे का कहना है कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्थाओं में तब सुधार आयेगा जब लोग दुकानों कों सड़क पर नहीं बल्कि दुकान तक ही सीमित रखने लगेंगे।लेकिन तेलीपारा,गोल बाजार,बृहस्पति बाजार और पुराने बस स्टैंड के अलावा ऐसे कई स्थान है जहां पर सड़को पर कब्जा करके व्यापार किया जा रहा है।जिससे ट्रैफिक जाम होता है और लोगो को समस्या होती है।इसलिए यह अभियान रोज चलाया जाएगा और लोगो को जागरूक किया जाएगा ताकि लोग सुधर जाए अन्यथा हवालात की हवा भी खानी पड़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *