Blog

बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों का हुआ सम्मान….मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण सा के हाँथों प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुए

बिलासपुर पुलिस के विभागीय कार्यो के बेहतर, उत्कृष्ट और त्वरित कार्यवाही के लिए हुए सम्मानित

बिलासपुर । 79 स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड बिलासपुर में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया ।उक्त परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुमार गुप्ता एवं उनके सहायक उप निरीक्षक विष्णु यादव सहित सशस्त्र बल, जिला बल, नगर सेना महिला एवं पुरुष की टुकड़ी के साथ एनसीसी कैडेट एनएसएस स्काउट गाइड रेडक्रास के बालक बालिकाएँ सीनियर और जूनियर कैडेट के 13 प्लाटून द्वारा निरीक्षण पश्चात हर्ष फायर, जय घोष व उत्साहित मनमोहक और उत्कृष्ट मार्च पास्ट किया गया। मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर प्रदेशवासियों को संबोधित किया गया। परेड की सम्पूर्ण कार्यवाही उपरांत 5 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यालीन बच्चों द्वारा सबका मन मोह लिया।
इस दौरान जिले में विभिन्न विभाग के विभागीय कार्यों को विशिष्ट और प्रभावी तरीके से करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्मान कर प्रोत्साहित किया गया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले अधिकारी कर्मचारी में सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह
मादक पदार्थ एनडीपीएस की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी सुनिश्चित करते हुए नशीली सिरप एवं तस्करो से संपत्ति जप्त किये जाने,इंस्पेक्टर बृजबिहारी साहू स्टेनो प्रथम शाखा विभागीय एवं प्राथमिक जाँच से संबधित कार्यो के लिए
एसीसीयु इंस्पेक्टर अजहरउद्दीन
सायबर ठगी, धोखाधड़ी, एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रकरणों के आरोपियों की गिरफ्तारी एवं निराकरण सुनिश्चित करने, देवेश राठौर प्रभारी शिकायत शाखा, शिकायतो का निराकरण एवं शिकायत शाखा से सम्बंधित कार्यों, टीआई निलेश पाण्डेय थाना क्षेत्र मे अपराधों पर बेहतर नियंत्रण स्थापित करने, टीआई स्वेता मिश्रा गौरहा ,उच्च न्यायालय मे गृह विभाग सम्बंधित न्यायालयीन कार्य के लिए एसआई हेमंत आदित्य, धोखाधड़ी के मामले में आरोपी आरोपियों की गिरफ्तारी करने, एसआई विष्णु यादव नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही, एसआई राज सिंह,आरोपी के कब्जे से 10 माह के बच्चे को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी, एसआई (अ) नरेंद्र सिंह, जिला विशेष शाखा से सम्बंधित कर्तव्यों का उत्कृष्ट कार्य, एसआई (अ) राजाराम ध्रुव, विधानसभा सत्र के दौरान कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन, एएसआई गौरी शंकर बघेल रीडर प्रथम शाखा अपराधों के पर्यवेक्षण सम्बन्धी कार्यों का उत्कृष्ट निर्वहन, एएसआई (अ ) आदित्य शर्मा ,पुलिस कल्याण सम्बन्धित कार्यों की दिशा मे सरहानीय कार्य, एएसआई (अ ) आकांशा दाण्डवेकर, विधि शाखा से सम्बंधित कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन, एएसआई (अ) वंदना कौरव,
पुलिस कल्याण संबधित कार्यों की दिशा मे सराहनीय कार्य, एएसआई (अ) सुरेन्द्र डड़सेना,इसके बाद बलवीर सिंह को सरकंडा संपत्ति सम्बन्धी अपराधों के निराकरण एवं अपराधियों के धरपकड़ मे उत्कृष्ट कार्य, घनश्याम तिवारी, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार कार्य में नाहिद हुसैन का सम्मान किया गया। इसी तरह आरक्षक मोहन धुरी,नोहर साहू जिले मे डायल 112 के सुव्यवस्थित संचालन मे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।आरक्षक मुकेश निराला, सुदर्शन मरकाम, इसी तरह ऑनलाइन सायबर फ्राड के 238 प्रकरणों मे पीड़ितों को राशि वापस दिलाने, 02 प्रकरण मे टेक्निकल इनपुट एवं आरोपी की गिरफ्तारी मे सराहनीय कार्य करने में विकास राम को सम्मानित किया गया।आरक्षक संजय विश्वास और सतपुरन जांगड़े को विभिन्न प्रकरणों के आरोपियों की गिरफ्तारी करने एवं सुचना संकलन की दिशा मे सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया ।जिन्होंने एसएसपी रजनेश सिंह के मार्गदर्शन और निर्देशन में अपने विभागीय दायित्वों को बेहतर तरीके से निर्वहन किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *