बैंक के सामने खड़ी बाइक हुई पार….चोरी करने वाला कुछ ही देर में गिरफ्तार….

आरोपी को पकड़ने में मिली शिवरीनारायण पुलिस को सफलता
चोरी की प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक पर
जांजगीर। प्रार्थी अनिकेत टंडन निवासी घिरघोल थाना पलारी जिला बलौदाबाजार ने अपने मोटर सायकल एचएफ डिलक्स को शिवरीनारायण बैंक के खड़ी किया था जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है।चोरी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्या विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी संदीप नायक निवासी शिवरीनारायण वार्ड नं. 11 थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
को शिवरीनारायण से पकडा गया जिसे अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो जुर्म करना स्वीकार किया एवं चोरी किए मोटर सायकल बरामद किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि प्रमोद महार, आरक्षक लीलाराम साहू, तेरस साहू, द्वारीका साहू का सराहनीय योगदान रहा।