Blog

बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 19 लोगों से 6 लाख की ठगी

6 लाख रुपए की ठगी की थी आरोपी महिला ने

बिलासपुर। बैंक से लोन दिलाने के नाम पर 19 लोगो कों झांसा देने वाले महिला को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।महिला मासूम और गरीब लोगो को झांसा देकर ठगने क काम करती थी।

तोरवा पुलिस ने बताया कि प्रार्थीया मीरा मानिकपुरी पति गणेश दस मानिकपुरी देवरीखुर्द तोरवा ने पुलिस को बताया कि प्रियंका राय पिता संजय राय उम्र 30 साल देवरीखुर्द तोरवा ने एक नहीं बल्कि कई लोगो को बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी की है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला के विरुद्ध
अपराध कायम किया और जांच शुरू की।इस बीच पुलिस ने बारीकी से जांच किया तो पता चला कि बैंक से लोने दिलाने के नाम पर प्रार्थीया सहित 19 लोगों से 6 लाख रूपये लेकर धोखाधड़ी किया गया है।पुलिस ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली आरोपी महिला
प्रियंका राय को मौके से पकड़ा । जिससे पूछताछ करने पर उसने जुर्म करना स्वीकार किया । पकड़ी गई महिला से और भी लोगो के बारे में।पूछताछ की जा रही है।

बैंक से लोन और ज्यादा पैसा दिलाने के नाम पर दिया जा रहा है झांसा

तोरवा पुलिस का कहना है कि ऐसी कई शिकायते आयी है और जिनका जांच भी बारीकी से किया जा रहा है। उम्मीद है कुछ और लोग भी पकड़ में आयेंगे।इससे कई गरीब परिवार और पैसों की जरूरत होने के लिए फंसने वाले लोगो को बचाया का सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *